• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के सांसदों की 74 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष

by पहाड़वासी
October 16, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-उत्तराखंड के सांसदों की 74.12 प्रतिशत कुल 95.65 करोड़ की सांसद निधि खर्च होने को शेष है। इसमें लोकसभा सांसदों जिनका कार्यकाल समाप्त होने के कुछ माह ही बकाया है की, 64.77 प्रतिशत 56.45 करोड़ की सांसद निधि खर्च होने को शेष है। केन्द्रीय मंत्री तथा नैनीताल सांसद अजय भट्ट की 61.31 प्रतिशत 10.6 करोड़ तथा पूर्व मुख्यमंत्री तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की 78.65 प्रतिशत 13.63 करोड़ की सांसद निधि खर्च नहीं हो सकी।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड के ग्राम विकास आयुक्त कार्यालय से सांसद निधि खर्च सम्बन्धी सूचना मांगी थी जिसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त (प्रशासन) सुधा तोमर द्वारा अपने पत्रांक 1109 के साथ सांसद निधि खर्च के जुलाई 2023 के विवरण उपलब्ध कराये गये है जिसमें जुलाई 2023 के अंत तक की उत्तराखंड के लोक सभा तथा राज्य सभा सांसदों को सांसद निधि खर्च का विवरण दिया गया है।नदीम के सूचना अधिकार प्रार्थना पत्र के उत्तर में भारत सरकार के सांसद निधि जारी करने वाले नोडल मंत्रालय सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के लोक सूचना अधिकारी से सांसद निधि जारी करने सम्बन्धी विवरण एम पी लैडस वेबसाइट पर उपलब्ध होना सूचित किया है। बेवसाइट से 12 अक्तूबर 23 को उपलब्ध सूचना डाउन लोड करने पर उत्तराखंड के वर्तमान सांसदों की 77 करोड़ की सांसद निधि जारी न होने का खुलासा हुआ है।

नदीम को उपलब्ध विवरणों के अनुसार उत्तराखंड के वर्तमान 5 लोक सभा सांसद कुल 85 करोड़ की सांसद निधि प्राप्त करने के पात्र हैं लेकिन उन्हें पिछली सांसद निधि किस्त के खर्च सम्बन्धी प्रमाण, आडिट रिपोर्ट आदि प्राप्त न होने के कारण 45 करोड़ की सांसद निधि 12 अक्तूबर 23 तक जारी ही नहीं हुई है जबकि भारत सरकार से प्राप्त 40 करोड़ की सांसद निधि में 2.15 करोड़ का ब्याज जोड़कर कुल 42.15 करोड़ की सांसद निधि में से जुलाई 2023 तक 11.45 करोड़ की सांसद निधि खर्च नहीं हो सकी। जारी न हुई जोड़कर कुल 56.45 करोड़ की सांसद निधि जो कुल सांसद निधि का 64.77 प्रतिशत है, खर्च होने को शेष है।12 अक्तूबर 23 तक लोक सभा सांसद 17-17 करोड़ रूपये की सांसद निधि भारत सरकार से प्राप्त करने के पात्र है। लेकिन हरिद्वार सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल, नैनीताल सांसद अजय भट्ट तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत को 7-7 करोड़ तथा अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तथा टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी को 9.5-9.5 करोड़ की सांसद निधि 12 अक्तूबर 23 तक जारी हुई है। इनकी क्रमशः 10 करोड़ तथा 7.5 करोड़ की सांसद निधि जारी होने को शेष है। इन सांसदों को जो सांसद निधि जारी हुई है उसमें से भी धनराशि खर्च होने को शेष है।

हरिद्वार सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमेश पोखरियाल की कुल जारी ब्याज सहित 17.38 करोड़ में से जुलाई 2023 के विवरणानुसार 4.83 करोड़ खर्च होकर 72.21 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष है। नैनीताल सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट की 17.29 करोड़ की सांसद निधि में 6.69 करोड़ खर्च होकर, 10.6 करोड,़ 61.31 प्रतिशत शेष है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री तथा पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की कुल 17.33 करोड़ की सांसद निधि में से 3.7 करोड़ खर्च होकर, 13.63 करोड़, 78.65 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष है। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा की कुल 17.08 करोड़ की सांसद निधि में से 7.84 करोड़ खर्च होकर 9.24 करोड़ 54.10 प्रतिशत खर्च होने को शेष है जबकि टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी की 18.07 करोड़ की सांसद निधि में से 7.64 करोड़ खर्च होकर 10.43 करोड़, 57.72 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष है।राज्य सभा सांसद डाॅ0 कल्पना सैनी की कुल 7.5 करोड़ सासंद निधि में 0.05 करोड़ खर्च होकर 7.45 करोड़, 99.33 प्रतिशत तथा अनिल बलूनी की 22.4 करोड़ में से 1.95 करोड़ खर्च होकर 20.45 करोड़, 91.29 प्रतिशत व नरेश बंसल की 12 करोड़ में से 0.7 करोड़ खर्च होकर 11.3 करोड़, 94.17 प्रतिशत सांसद निधि खर्च होने को शेष है।

Previous Post

17 लाख पार हुई श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या,बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने में अभी एक महीने का समय है शेष,सोमवार को भी धाम में हुई बर्फबारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : देवभूमि उत्तराखंड ने यहां बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
अपराध

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026
नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी समुदायों के प्रति सम्मान और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पुलिस एवं प्रशासन प्रतिबद्ध,कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए मुकदमों की विवेचना हरिद्वार स्थानांतरित, डीआईजी करेंगे पुलिस आचरण संबंधी आरोपों की जांच

June 22, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग : देवभूमि उत्तराखंड ने यहां बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिग ब्रेकिंग : देवभूमि उत्तराखंड ने यहां बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (202)
  • उत्तराखंड (4,086)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (307)
  • दुर्घटना (222)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (865)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

4.54ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

June 24, 2026
रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग…सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 24, 2026
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में प्रशासन, पुलिस एवं सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के समन्वित प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान,सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना,श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

June 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page