• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों को अल्टिमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई..

by पहाड़वासी
November 21, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 नवम्बर तक सड़कों को पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त बनाया जाय। सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य सर्कल ऑफिसर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि में सड़को के गड्ढ़ा मुक्त न होने की स्थिति में और कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों पर मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कभी भी सड़कों के निर्माण कार्यों एवं पैच वर्क से संबधित कार्यों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के कार्यों और आतंरिक सड़क मार्गों के कार्यों में भी युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। शहर में सड़कों के निर्माण कार्य रात्रि के समय तेजी से किये जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये जो भी सड़के बनाई जा रही हैं, उनमें गुणवत्तापूर्वक कार्य हो, इसकी निगरानी के लिए सचिव लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जहां पर भी निर्माण कार्य प्रगति पर है वहां पर बैरिकेटिंग सही तरह से लगे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि लोगों को आवागमन के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। सड़कों पर डिवाईडर, रिफ्लेक्टर, साइनेज लाईटिंग की अच्छी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और आपदा प्रबंधन पर 6वीं अन्तरराष्ट्रीय कांग्रेस दो बड़े आयोजन होने इसके दृष्टिगत भी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पानी का बहाव अधिक होता है, ऐसे क्षेत्रों में व्हॉइट टापिंग तकनीक का प्रयोग किया जाए। सड़कों से संबंधित जो भी योजनाएं बनाई जा रही हैं, वे आगामी 50 साल की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की सड़कों पर बिजली के तार न झूल रहे हों। सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान बिजली के पोल को भी सड़कों से बाहर शिफ्ट किया जाए। सड़कों पर किसी को भी अतिक्रमण न करने दिया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़कों के विस्तार और विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा।
सिलक्यारा में राहत एवं बचाव में जुटी एजेंसियों को दी जाए हर संभव मदद। CM Dhami’s ultimatum to officials
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिलक्यारा उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों को हर संभव मदद दी जाए। श्रमिकों के परिजनों से भी निरंतर समन्वय स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन उत्तरकाशी के साथ लगातार समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र सहायता करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राहत और बचाव कार्य में लगी टीमों के साथ समन्वय बना कर रखें।

Previous Post

नैनीताल से लौटे माही: जाते-जाते उत्तराखंड पुलिस को कहा- ‘धन्यवाद’

Next Post

सिलक्यारा हादसे में राहत भरी खबरें आई सामने

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा
उत्तराखंड

बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

February 20, 2026
21 फरवरी को श्रीनगर में युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर मेडिकल छात्रों को देंगे प्रेरक मार्गदर्शन,कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशिष्ट रूप से उपस्थित

February 19, 2026
Next Post
सिलक्यारा हादसे में राहत भरी खबरें आई सामने

सिलक्यारा हादसे में राहत भरी खबरें आई सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,877)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (184)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

बिना तनख्वाह के काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारियों के सामने मुसीबतों का लगा अम्बार,5 मार्च तक क्रमिक धरना देगा पेयजल निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

February 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page