• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

नैनीताल से लौटे माही: जाते-जाते उत्तराखंड पुलिस को कहा- ‘धन्यवाद’

by पहाड़वासी
November 21, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-चार दिनी नैनीताल प्रवास के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को नैनीताल से पंतनगर स्थित एयरपोर्ट को रवाना हो गए। नैनीताल को अलविदा कहते वक्त भी धोनी के चेहरे पर विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार की टीस नजर आई। यही कारण रहा कि जाते वक्त भी धोनी अपने प्रशंसकों से दूर ही रहे अलबत्ता होटल छोड़ने से पहले उन्होंने होटल के स्टाॅफ कर्मियों के साथ ग्रुप फोटो जरूर खिंचवाया।

धोनी 14 नवंबर को कुमाऊं प्रवास पर नैनीताल पहुंचे थे। उनके आने की भनक लगते ही जगह जगह उनके प्रशंसक उनका इंतजार करने लगे थे। 14 नवंबर को वह पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल में रहे और अगले दिन अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली को रवाना हो गए। 17 नवंबर को धोनी सपरिवार फिर से नैनीताल आ गए।

तभी से वह यहां मल्लीताल स्थित उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के पास स्थित प्रसादा भवन में रह रहे थे। चार दिन से धोनी तो प्रसादा भवन में ही थे लेकिन उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने साथ आए लोगों के साथ नैनीताल भ्रमण किया।

19 नवंबर को धोनी ने प्रसादा भवन में ही पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया और अगले दिन विश्वकप का फाइनल भी देखा। सोमवार सुबह धोनी के नैनीताल से वापसी की भनक लगते ही प्रसादा भवन के आसपास उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी लेकिन धोनी किसी से नहीं मिले और करीब 10:30 बजे अपने परिवारजनों के साथ प्रसादा भवन से बाहर निकले और कार में सवार होकर पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वह 3:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7157 से पत्नी साक्षी और बेटी संग दिल्ली रवाना हुए।

धोनी बोले-धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस
नैनीताल से जाते हुए धोनी उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कह गए। दरअसल, 14 नवंबर को माल रोड पर पहुंचते ही धोनी जाम में फंस गए थे और तब प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर उन्हें होटल तक पहुंचाया। उसके बाद से भी पुलिस टीम तत्परता के साथ उनकी सुरक्षा में जुटी रही। ऐसे में वापसी के दौरान धोनी ने उत्तराखंड पुलिस समेत एआई धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को गुड वर्क कहते हुए धन्यवाद किया।

Previous Post

शिव धाम’ के रूप में विकसित होगा आदि कैलाश का प्रवेश द्वार, स्वदेश दर्शन टू के तहत 75 करोड़ मंजूर

Next Post

मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों को अल्टिमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूर्ण,कपाट खुलने के शुभ अवसर पर शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मंदिर की भव्य सजावट, कड़े सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था से दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से भक्त संतुष्ट,बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, पुलिस-प्रशासन की अपील—धैर्य व संयम से करें बाबा केदार के दर्शन

April 23, 2026
पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी,खेत में काम कर रही महिला को बना दिया निवाला
उत्तराखंड

पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी,खेत में काम कर रही महिला को बना दिया निवाला

April 23, 2026
श्रीनगर में गैस एजेंसी पर विवाद, मैनेजर ने कांच से काटा हाथ
उत्तराखंड

श्रीनगर में गैस एजेंसी पर विवाद, मैनेजर ने कांच से काटा हाथ

April 23, 2026
विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
उत्तराखंड

विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले

April 22, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों को अल्टिमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई..

मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों को अल्टिमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,954)
  • कुमाऊं (94)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (230)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (102)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (831)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (216)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूर्ण,कपाट खुलने के शुभ अवसर पर शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मंदिर की भव्य सजावट, कड़े सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर

केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था से दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से भक्त संतुष्ट,बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, पुलिस-प्रशासन की अपील—धैर्य व संयम से करें बाबा केदार के दर्शन

April 23, 2026
पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी,खेत में काम कर रही महिला को बना दिया निवाला

पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी,खेत में काम कर रही महिला को बना दिया निवाला

April 23, 2026
श्रीनगर में गैस एजेंसी पर विवाद, मैनेजर ने कांच से काटा हाथ

श्रीनगर में गैस एजेंसी पर विवाद, मैनेजर ने कांच से काटा हाथ

April 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page