• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कप्तान को मिले इनपुट पर की गयी सघन चेकिंग में तस्कर चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर यहां

by पहाड़वासी
January 21, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी पुलिस ने10.50 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने व आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढवाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 21.01.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति यमकेश्वर से गांजा खरीदकर हरिद्वार ले जाने की सूचना है जिस पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी व यातायात उपनिरीक्षक अमित भट्ट को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। लक्ष्मण झूला पुलिस टीम के सघन चेकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गरूड़ चट्टी चैक पोस्ट पर पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या-UK 03 TA 0878 बुलेरो की चेकिंग की गयी जिसमें एक कट्टे में गांजा बरामद हुआ। चालक से पूछने पर पता चला की यह कट्टा वाहन में सवार रामपाल,निवासी- पठानपुरा देवबंद, जनपद- सहारनपुर का है आवश्यक जांच और पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा रामपाल को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल (10.5 किलोग्राम अवैध गांजा) को मौके पर सील किया गया। उक्त मामले में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-02/2025, धारा- 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोटः- सभी से निवेदन है कि अपने आस पास होने वाली इस प्रकार की अनैतिक कार्यों की सूचना पुलिस को देकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं इस गांजे को यमकेश्वर क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति से कम दामों पर खरीद कर इसे हरिद्वार में उच्च दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय व्यक्ति जिससें गांजा खरीदकर लाया गया, उसकी जांच पड़ताल कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
रामपाल (उम्र 44 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र, निवासी- पठानपुरा देवबंद, जनपद- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
हाल पता- मंसा देवी रोड ब्रह्मपुरी, हरिद्वार।

बरामद माल का विवरण
10.5 किलो ग्राम अवैध गांजा।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक अमित भट्ट
  2. आरक्षी मुकेश जोशी
  3. आरक्षी शेखर चौहान
  4. आरक्षी निर्मल सिंह
Previous Post

यहां गुलदार ने किया महिला को घायल

Next Post

श्रीनगर शहर के विकास के लिए बड़ी योजनाएं: आरती भंडारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन
उत्तराखंड

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक
उत्तराखंड

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना
उत्तराखंड

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था
उत्तराखंड

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025
Next Post
श्रीनगर शहर के विकास के लिए बड़ी योजनाएं: आरती भंडारी

श्रीनगर शहर के विकास के लिए बड़ी योजनाएं: आरती भंडारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (174)
  • उत्तराखंड (3,824)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (162)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (800)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (199)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

नंदा-सुनंदा; बालिकाओं की शिक्षारूपी पूजा से जिला प्र्रशासन ने शुरू किया वर्ष का पहला दिन

January 2, 2026
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page