• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यहाँ खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की हो गई

by पहाड़वासी
March 25, 2026
in उत्तराखंड, दुर्घटना
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज बुधवार को राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां डाकपत्थर क्षेत्र में कोठी इछाड़ी रोड पर लालढांग के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना उस समय हुई जब पिकअप वाहन सड़क पर आगे बढ़ रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर वाहन करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरते हुए नदी तक जा पहुंचा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।थाना कालसी से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने हालात का जायजा लिया और रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।‌ कड़ी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंच बनाई गई और अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मृतक की पहचान अजय भाटी (26 वर्ष) निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई है। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस को सौंपा गया शव
एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

Previous Post

गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैली सेवा शुरू,दुर्गम क्षेत्र में निवासरत महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा

Next Post

राम नवमी का दिन रहा खास, देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचना हुआ आसान,सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 42सीटर विमान का किया शुभारम्भ

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची
अपराध

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत
उत्तराखंड

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026
डिजिटल होगी फॉरेंसिक प्रक्रिया, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की नई व्यवस्था,हाथ से लिखी नहीं, अब डिजिटल मिलेगी एमएलसी रिपोर्ट,MedLEaPR-Uttarakhand प्रणाली से एमएलसी प्रक्रिया होगी हाईटेक,सड़क हादसे और आपराधिक मामलों की एमएलसी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध

May 11, 2026
Next Post
राम नवमी का दिन रहा खास, देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचना हुआ आसान,सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 42सीटर विमान का किया शुभारम्भ

राम नवमी का दिन रहा खास, देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचना हुआ आसान,सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 42सीटर विमान का किया शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (193)
  • उत्तराखंड (3,999)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (263)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page