• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राम नवमी का दिन रहा खास, देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचना हुआ आसान,सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 42सीटर विमान का किया शुभारम्भ

by पहाड़वासी
March 26, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊं, सामाजिक
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए राम नवमी का दिन ऐतिहासिक रहा। पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच गुरुवार को विमान सेवा प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सेवा के शुरू होने से अब पिथौरागढ़ से देहरादून की दूरी महज एक घंटे में तय की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सुविधा न केवल आम जनता के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि सामरिक द्दष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इससे सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले हवाई यात्रा केवल विशेष वर्ग तक सीमित थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई उड़ान योजना के माध्यम से अब आम नागरिक भी सस्ती हवाई सेवाओं का लाभ उठा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उड़ान योजना के तहत छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।हाल ही में योजना के दूसरे चरण को स्वीकृति दी गई है, जिसमें आने वाले वर्षों में नए हवाई अड्डों और हेलीपैड के विकास का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के लिए हवाई सेवाएं जीवन रेखा के समान हैं। इससे आपातकालीन सेवाओं, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

वर्तमान में राज्य में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं, जबकि राज्य की एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत छह मार्गों पर नियमित उड़ानें चल रही हैं।सीएम धामी ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहा है। साथ ही नैनी सैनी हवाई अड्डा के अधिग्रहण हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच एमओयू भी हस्ताक्षरित किया गया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी खुलेंगे।पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई अड्डे पर हवाई सेवा के उतरते ही लोग प्रफुल्लित नजर आए। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही, वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल को सीमांत जनपद के विकास की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया।

Previous Post

यहाँ खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की हो गई

Next Post

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित
उत्तराखंड

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें
उत्तराखंड

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026
उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,227)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (355)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page