• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां,धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में,बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

by पहाड़वासी
March 26, 2026
in उत्तराखंड, धार्मिक, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा श्री केदार सभा के अध्यक्ष, बी.के.टी.सी. के प्रतिनिधियों तथा हक-हकूकधारियों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ धाम पहुंचकर संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बर्फ हटाने, यात्रा पैदल मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा मूलभूत सुविधाओं को पुनर्स्थापित किए जाने की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा आगामी 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है, जिसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धाम क्षेत्र में लगभग 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को लगातार सक्रिय किया जा रहा है। बर्फ हटने के साथ ही धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। साथ ही, यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं—जैसे पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं आदि—समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापित करने हेतु लगातार टीमें भेजी जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने कहा ही जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम अनुभव प्रदान करने वाली हो।पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में पुलिस के 3 तथा आईटीबीपी के 12 जवान तैनात हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूर्व वर्षों के अनुभव एवं प्राप्त फीडबैक के आधार पर सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही, श्रद्धालुओं के आवागमन, ठहरने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।निरीक्षण के दौरान श्री केदार सभा के अध्यक्ष एवं बी.के.टी.सी. सदस्य राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

राम नवमी का दिन रहा खास, देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचना हुआ आसान,सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 42सीटर विमान का किया शुभारम्भ

Next Post

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची
अपराध

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत
उत्तराखंड

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026
डिजिटल होगी फॉरेंसिक प्रक्रिया, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की नई व्यवस्था,हाथ से लिखी नहीं, अब डिजिटल मिलेगी एमएलसी रिपोर्ट,MedLEaPR-Uttarakhand प्रणाली से एमएलसी प्रक्रिया होगी हाईटेक,सड़क हादसे और आपराधिक मामलों की एमएलसी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध

May 11, 2026
Next Post
एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी: 32 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (193)
  • उत्तराखंड (3,999)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (263)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (78)

Recent.

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

रुद्रप्रयाग में आज बही उल्टी गंगा,टिहरी की बालिग लड़की, नाबालिग प्रेमी के घर शादी को पहुंची

May 12, 2026
श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पुलिस कर रही मामले की तस्दीक

May 12, 2026
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की हुई भिड़ंत

May 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page