• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

by पहाड़वासी
April 6, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, धार्मिक
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो –
बद्रीनाथ धाम में आगामी 23 अप्रैल को कपाट खुलने से पूर्व तैयारियां तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना 20 अप्रैल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने परिसर में चल रहे साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्यों का भी अवलोकन किया तथा मौके पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर प्रभारी को निर्देश दिए कि नृसिंह मंदिर और योग बद्री मंदिर की साज-सज्जा 20 अप्रैल तक हर हाल में पूरी कर ली जाए। साथ ही बद्रीनाथ धाम की फूलों से सजावट 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से गेंदे के साथ विभिन्न रंगों के गुलाब के फूलों के उपयोग पर जोर दिया और इसके लिए दानदाताओं को समय रहते सूचित करने को कहा।

इसके अलावा, उन्होंने धाम परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों को दुरुस्त कर कपाट खुलने से पहले उनका ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतारों में जगह-जगह स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

उन्होंने ज्योर्तिमठ और धाम के अतिथि गृहों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने तथा पूरे मंदिर परिसर में 20 अप्रैल से पहले आकर्षक साइनेज लगाने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ज्योर्तिमठ, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, बीकेटीसी के कार्मिक और मास्टर प्लान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Previous Post

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

Next Post

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर
उत्तराखंड

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,928)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (210)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (825)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

April 6, 2026
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page