• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिये प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

by पहाड़वासी
April 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के नेतृत्व में आज धाम क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक, यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, संबंधित विभागीय अधिकारी, तीर्थ पुरोहित, बीकेटीसी एवं केदार सभा के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।इस दौरान मंदिर प्रांगण, आस्था पथ, टोकन काउंटर सहित संपूर्ण धाम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, आवास, शौचालय, खाद्य सामग्री,सुरक्षा, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एवं क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके अनुभव एवं सुझावों को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर के आसपास पड़ी बर्फ को शीघ्र हटाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारियों के साथ धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में कुछ ब्लॉगर एवं यूट्यूबर द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिससे पवित्र यात्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन, स्थानीय लोगों और हकहकूकधारियों द्वारा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, केदार सभा एवं अन्य संबंधित संस्थाएं श्रद्धालुओं को बाबा केदार के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और वर्तमान में श्रद्धालु व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर रहे हैं।जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

पहाड़ में यहाँ 30 वर्षीय युवक को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में कोहराम

Next Post

स्वास्थ्य के क्षेत्र में निखर रहा देवप्रयाग, बाग़ी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
अपराध

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

July 28, 2026
चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला

July 28, 2026
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

July 27, 2026
विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड

विकसित उत्तराखंड की आधारशिला बनेगा विज्ञान और नवाचार : मुख्यमंत्री धामी

July 27, 2026
Next Post
स्वास्थ्य के क्षेत्र में निखर रहा देवप्रयाग, बाग़ी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

स्वास्थ्य के क्षेत्र में निखर रहा देवप्रयाग, बाग़ी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (211)
  • उत्तराखंड (4,172)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (343)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

July 28, 2026
चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला

July 28, 2026
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक पहुंची 75 हजार गौ सेवकों की आवाज, रुद्रप्रयाग से उठी ‘राष्ट्र माता’ की मांग,’गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण में जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया 3000 पन्नों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

July 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page