• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

by पहाड़वासी
April 25, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल -जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक क्षेत्र में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, पौड़ी द्वारा संचालित एक विशेष खोजी अभियान के दौरान एक प्राचीन पुरातात्विक सुरंग (गुफा) का पता लगाया गया है। इस खोज को क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संरक्षक सहायक अनिल नेगी, रविंद्र सिंह नेगी तथा स्थानीय निवासी विजय सजवाण द्वारा किए गए इस अन्वेषण में उक्त गुफा की पहचान की गयी। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि यह स्थल पौड़ी मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर, गढ़खेत क्षेत्र से आगे गींठीछेड़ा झरने के नीचे स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पहाड़ी धारा के अपस्ट्रीम में दुर्गम पैदल मार्ग से तय करनी पड़ती है।उन्होंने बताया कि गुफा का प्रवेश द्वार खड़ी पहाड़ी पर लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जिससे वहां तक पहुंचना अत्यंत कठिन एवं जोखिमपूर्ण है। गुफा का स्वरूप लगभग ऊर्ध्वाधर है तथा इसके भीतर प्रवेश के लिए पत्थरों को काटकर बनायी गयी लगभग 6 सीढ़ियां विद्यमान हैं, जो इसके मानव निर्मित होने की संभावना को बल देती हैं।प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह गुफा प्राचीन काल में बाहरी आक्रमणों अथवा जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में उपयोग में लायी जाती रही होगी। गुफा के भीतर एक समय में लगभग 6 से 8 व्यक्तियों के ठहरने की पर्याप्त क्षमता पायी गयी है।गुफा के समीप लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक अन्य सुरंग का मुहाना भी चिन्हित किया गया है। इस आधार पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों सुरंगें आंतरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़ी हो सकती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक उत्खनन के पश्चात ही संभव हो सकेगी।पुरातत्व दल के अनुसार सुरंग के निर्माण काल का सटीक निर्धारण तत्काल संभव नहीं है, किंतु क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, उपत्यकाओं एवं आसपास के प्राकृतिक परिवेश के आधार पर इसे प्रागैतिहासिक काल से भी जोड़ा जा सकता है। इस दृष्टि से यह स्थल मानव सभ्यता के प्रारंभिक निवास एवं सुरक्षा तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।दल ने अवगत कराया कि गुफा एवं सुरंग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु शीघ्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम के साथ पुनः विस्तृत अभियान संचालित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उत्खनन कार्य भी किया जाएगा।यह खोज जनपद की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Previous Post

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीन यात्रा’ अपनाएं: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

Next Post

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता
उत्तराखंड

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026
मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
उत्तराखंड

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
टिहरी:  रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील
अपराध

टिहरी: रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

June 9, 2026
Next Post
श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,057)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (293)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026
मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page