• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीन यात्रा’ अपनाएं: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

by पहाड़वासी
April 25, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज धाम पहुंचे। उनके साथ समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) एवं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष द्वारा धाम में संचालित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान हेमंत द्विवेदी ने यात्रा मार्ग, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर अध्यक्ष ने धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और उनकी यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बताया। इस पर अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों की संतुष्टि ही व्यवस्थाओं की सफलता का सबसे बड़ा मापदंड है।हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि बढ़ती संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता और सुरक्षा के साथ बाबा केदार के दर्शन कराना है। इसके लिए धाम में व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देश के प्रधानमंत्री के विशेष आग्रह पर ‘ग्रीन यात्रा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य केदारनाथ यात्रा को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इसके तहत श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का उपयोग न करने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने और धाम की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर धाम बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त यात्रा न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और पवित्र धाम का अनुभव मिल सकेगा।

Previous Post

श्रीनगर बनेगा पहाड़ का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल: 150 टन क्षमता वाले प्लांट का ट्रायल शुरू, कूड़े से कमाई की राह

Next Post

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत
उत्तराखंड

April 24, 2026
स्वास्थ्य के क्षेत्र में निखर रहा देवप्रयाग, बाग़ी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
उत्तराखंड

स्वास्थ्य के क्षेत्र में निखर रहा देवप्रयाग, बाग़ी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

April 24, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिये प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिये प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

April 24, 2026
Next Post
कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,960)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (234)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (102)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (832)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (216)
  • स्वास्थ्य (75)

Recent.

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

कोट ब्लॉक में प्राचीन पुरातात्विक सुरंग की खोज, ऐतिहासिक धरोहर के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के संकेत

April 25, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीन यात्रा’ अपनाएं: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीन यात्रा’ अपनाएं: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

April 25, 2026
श्रीनगर बनेगा पहाड़ का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल: 150 टन क्षमता वाले प्लांट का ट्रायल शुरू, कूड़े से कमाई की राह

श्रीनगर बनेगा पहाड़ का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल: 150 टन क्षमता वाले प्लांट का ट्रायल शुरू, कूड़े से कमाई की राह

April 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page