• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित

by पहाड़वासी
October 5, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। डांग निवासी गढ़वाली लेखक, कवि एवं राइंका भल्लेगांव, बागवान के शिक्षक संदीप रावत के गढ़वाली संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ का मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित उत्कर्ष प्रकाशन कार्यालय में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्हें साहित्यिक योगदान के लिए ‘गढ़वाली गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित भी किया गया।‘तर्पण’ में गढ़वाल के 13 दिवंगत साहित्यकारों के साथ लेखक के संस्मरण शामिल हैं। श्राद्ध पक्ष के दौरान पुस्तक का लोकार्पण होने को कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों ने इसके शीर्षक की सार्थकता से जोड़ा।मुख्य अतिथि गढ़वाली पहेलीकार जगमोहन सिंह रावत ‘जगोमोरा’ ने कहा कि संदीप रावत गढ़वाली साहित्य के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। दिवंगत साहित्यकारों के साथ उनके संस्मरणों का यह संग्रह महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम अध्यक्ष कवि एवं फिल्म निर्माता गिरीश त्यागी ने कहा कि दिवंगत साहित्यकारों को स्मरण करते हुए पुस्तक का लोकार्पण इसे विशेष महत्व देता है।गढ़वाली व्यंग्यकार संदीप गढ़वाली ने कहा कि दिवंगत साहित्यकारों के योगदान को याद करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुस्तक को महत्वपूर्ण जानकारियों से समृद्ध बताया। लेखक संदीप रावत ने कहा कि ‘तर्पण’ के माध्यम से उन्होंने दिवंगत साहित्यकारों के प्रति अपने संस्मरणों और भावांजलि को शब्दों में प्रस्तुत किया है।प्रकाशक हेमंत शर्मा ने बताया कि इससे पहले संदीप रावत का गढ़वाली कथा संग्रह ‘उदरोळ’ भी उत्कर्ष प्रकाशन से प्रकाशित हो चुका है। कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, अक्षय शर्मा, मंगल सिंह ‘मंगल’, महेंद्र रस्तोगी, यशपाल, शीतल खंतवाल, सुनील रावत, मोहन सिंह नेगी सहित मेरठ में रह रहे गढ़वाली समाज के लोग मौजूद रहे।

Previous Post

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखंड

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

October 4, 2026
फर्जी डिग्री से मैनेजर की नौकरी हासिल करने वाला गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
उत्तराखंड

फर्जी डिग्री से मैनेजर की नौकरी हासिल करने वाला गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

October 4, 2026
डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी, 22.81 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड

डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी, 22.81 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

October 3, 2026
बड़ी खबर: केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात,केदारनाथ धाम में स्थानीय स्वरोजगार की सुरक्षा, पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण और मोहनखाल–चोपता मोटर मार्ग के नव निर्माण पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,348)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (413)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित

श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित

October 5, 2026
एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

October 4, 2026
फर्जी डिग्री से मैनेजर की नौकरी हासिल करने वाला गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

फर्जी डिग्री से मैनेजर की नौकरी हासिल करने वाला गिरफ्तार, श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

October 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page