श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, छात्र नेताओं, अस्पताल कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।
शिविर में आयुष मियां, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत सहित कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान है और सक्षम लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। शिविर में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशीश रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।






