श्रीनगर, गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय खिर्सू के निर्माणाधीन भवन और छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए कार्य को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।मंत्री डॉ. रावत ने भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके सुझाव सुने। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रमुख अनिल भंडारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश नेगी, संदीप रावत आदि मौजूद रहे।






