• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का हुजूम

by पहाड़वासी
October 8, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

इस वर्ष 19 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके बद्रीनाथ धाम के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं पर पुलिस की पैनी नजर—एसपी चमोली लगातार कर रहे ग्राउंड जीरो मॉनिटरिंग

वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पितृ पक्ष के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल पहुंचकर अपने पितरों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान अब तक करीब 1.50 लाख श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम पहुंच चुके हैं, जिससे धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही बनी हुई है।

वहीं, इस वर्ष श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रिकार्ड आंकड़ा 19 लाख के पार पहुंच चुका है। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चमोली पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, धाम क्षेत्र एवं प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

अधिकारी खुद मैदान में, व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और पितृ पक्ष के दौरान ब्रह्मकपाल में होने वाले पिंडदान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस अवधि में पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन बार बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है साथ ही पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा भी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

चमोली पुलिस का प्रयास है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। बढ़ती भीड़ के बीच पुलिसकर्मी पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन एवं ब्रह्मकपाल में पिंडदान की धार्मिक प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

Previous Post

जामणीखाल में मातृशक्ति ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जामणीखाल में मातृशक्ति ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं
उत्तराखंड

जामणीखाल में मातृशक्ति ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं

October 8, 2026
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन पर बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन पर बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर

October 7, 2026
हिमालयी राज्य में गूंजा नुआखाई का उल्लास
उत्तराखंड

हिमालयी राज्य में गूंजा नुआखाई का उल्लास

October 6, 2026
श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित
उत्तराखंड

श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित

October 5, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,352)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (416)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का हुजूम

पितृ पक्ष में बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्मकपाल में पिंडदान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का हुजूम

October 8, 2026
जामणीखाल में मातृशक्ति ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं

जामणीखाल में मातृशक्ति ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं

October 8, 2026
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन पर बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन पर बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर

October 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page