• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में पुष्पवर्षा से स्वागत

by पहाड़वासी
November 23, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। खुली जीप में सवार मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने भी उनका अभिवादन किया। इससे पूर्व हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और महापौर आरती भंडारी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की जानकारी ली। पहाड़ी संस्कृति से जुड़ाव प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री ने सिलबट्टे पर नमक भी पीसा। इसके बाद उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महापौर आरती भंडारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कमलेश्वर महादेव की नगरी में मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कमलेश्वर महादेव की पौराणिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि मान्यता है कि भगवान विष्णु ने यहां भगवान शिव को सहस्र कमल पुष्प अर्पित किए थे, जिससे प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया। वहीं, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने रावण वध के बाद ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति के लिए यहां 108 कमल पुष्पों से शिव की आराधना की थी। उन्होंने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल मनोरंजन और व्यापार का आयोजन नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का उत्सव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संवार रहा है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन और गोल्ज्यू कॉरिडोर जैसी योजनाओं से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान दी जा रही है। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक जनपद-दो उत्पाद योजना संचालित की जा रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। बैणी भुली योजना के तहत लाभार्थियों को दो किश्तों में भुगतान किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि नकलविरोधी कानून के तहत 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया है और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

श्रीनगर को विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीनगर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से एनआईटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी-चौरास-जाखणी पंपिंग पेयजल योजना पर अब तक लगभग 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में आवासीय बालक छात्रावास का निर्माण, आधुनिक बस स्टैंड एवं पार्किंग का विकास और कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क को दो लेन करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि नैथाणा और रानीहाट रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्रीनगर से कर्णप्रयाग तक विकसित हो रहे रेल नेटवर्क से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और स्थानीय आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। बेस अस्पताल श्रीनगर में 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया गया है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जिनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सड़क-नाली निर्माण और पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल है।मुख्यमंत्री ने श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बात कही। उन्होंने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के माध्यम से श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने और नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके अलावा विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग में हाईटेक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर को उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र को अनेक विकास योजनाओं की सौगात मिली है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में 70 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एनआईटी का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित डाक आवरण का विमोचन किया। साथ ही शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी, एसडीएम नूपुर वर्मा, कृष्णा त्रिपाठी सहित अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Previous Post

श्रृंग ऋषि आश्रम और ताराकुंड का होगा कायाकल्प, पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे धार्मिक स्थल

Next Post

श्रीनगर से दिल्ली के लिए एसी मिनी बस सेवा का शुभारंभ, भोजन माताओं का सम्मान एवं ग्रामीण सड़क का शिलान्यास

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मंझाकोट–वनसा–गल्याली मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास,पीएमजीएसवाई के तहत 6.5 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण, 7 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की लागत से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा
उत्तराखंड

November 24, 2026
पंवाली कांठा बुग्याल बनेगा टिहरी का नया पर्यटन आकर्षण, ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार
उत्तराखंड

पंवाली कांठा बुग्याल बनेगा टिहरी का नया पर्यटन आकर्षण, ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार

November 24, 2026
तिलवाड़ा से टिहरी के लिए रवाना हुए देश-विदेश के साइकिलिस्ट, 658 किमी की हिमालयन चुनौती जारी,कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर अगले चरण को दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,460)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (494)
  • दुर्घटना (232)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (125)
  • पर्यटन (233)
  • पौड़ी गढ़वाल (4)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (87)

Recent.

मंझाकोट–वनसा–गल्याली मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास,पीएमजीएसवाई के तहत 6.5 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण, 7 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की लागत से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा

मंझाकोट–वनसा–गल्याली मोटर मार्ग का विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलान्यास,पीएमजीएसवाई के तहत 6.5 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण, 7 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की लागत से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा

November 24, 2026
पंवाली कांठा बुग्याल बनेगा टिहरी का नया पर्यटन आकर्षण, ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार

पंवाली कांठा बुग्याल बनेगा टिहरी का नया पर्यटन आकर्षण, ग्रामीणों को मिलेगा स्वरोजगार

November 24, 2026
तिलवाड़ा से टिहरी के लिए रवाना हुए देश-विदेश के साइकिलिस्ट, 658 किमी की हिमालयन चुनौती जारी,कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर अगले चरण को दिखाई हरी झंडी

तिलवाड़ा से टिहरी के लिए रवाना हुए देश-विदेश के साइकिलिस्ट, 658 किमी की हिमालयन चुनौती जारी,कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर अगले चरण को दिखाई हरी झंडी

November 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page