• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पँवार का रुद्रप्रयाग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

by पहाड़वासी
November 10, 2022
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद पहली बार भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के रुद्रप्रयाग आने पर कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ ही आतिशबाजी कर अपने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यालय में युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली।रुद्रप्रयाग जिले का भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

खांकरा और झिरमोली में रुद्रप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जबकि जवाडी बाईपास पर रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बेलनी पुल से केदारनाथ तिराहे तक तल्लानागपुर मंडल अध्यक्ष जखोली, तिलवाड़ा एवं सिद्धसौड़ अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, मेहरबान रावत, कुलवीर रावत, जसवीर नेगी, गंभीर बिष्ट, बृजमोहन नेगी, विनोद देवशाली, जसपाल रावत, जेपी सकलानी आदि ने स्वागत किया। वहीं मुख्य बाजार में भाजपा के सभी कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इधर, पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष महावीर पंवार ने प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और अन्य सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

साथ ही कहा कि
सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। आगामी मंडलों के लिए भी सभी की सहमति के आधार पर चुनाव प्रक्रिया संपंन होगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष चंडी भट्ट, विजय कप्रवान, वाचस्पति सेमवाल, ममता नौटियाल, राकेश नौटियाल, शकुंतला जगवाण, नपं ऊखीमठ विजय राणा, रमेश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

जमीन दिलाने की डील कर पूर्व सैनिक की पत्नी 11 लाख ठगे

Next Post

पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने रात्रि भ्रमण कर जांची पुलिस व्यवस्थाएं

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद
उत्तराखंड

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला का शव बरामद

September 21, 2026
पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग पार्किंग में जलभराव!! वाहन चालकों को हो रही परेशानियां!!

September 1, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
Next Post
पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने रात्रि भ्रमण कर जांची पुलिस व्यवस्थाएं

पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने रात्रि भ्रमण कर जांची पुलिस व्यवस्थाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,349)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (414)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

हिमालयी राज्य में गूंजा नुआखाई का उल्लास

हिमालयी राज्य में गूंजा नुआखाई का उल्लास

October 6, 2026
श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित

श्रीनगर के डांग निवासी गढ़वाली साहित्यकार संदीप रावत का संस्मरण संग्रह ‘तर्पण’ लोकार्पित

October 5, 2026
एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

एक क्लिक में पढ़ें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

October 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page