• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक परिवहन विभाग चलाएगा शटल सेवा,300 टैक्सी-मैक्सी वाहन किये विभाग ने आरक्षित

by पहाड़वासी
March 9, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग-चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा चलाएगा। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा में सोनप्रयाग से आगे बड़े वाहनो के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। विभाग ने सटल सेवा के लिए गुप्तकाशी, फाटा आदि क्षेत्रों में संचालित 300 टैक्सी-मैक्सी वाहन आरक्षित किए हैं।

सटल सेवा के सुचारु संचालन के लिए 20 कार्मिको की तैनाती भी की है। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग के बाधित होने पर वैकल्पिक मोटर मार्गों के सुधारीकरण को लोनिवि को प्रस्ताव भी भेज दिया है। चारधाम यात्रा में बाबा केदारनाथ के यात्रा मार्ग में जनपद रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग से आगे बड़े वाहनो के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) शुरु करेगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि चारधाम यात्रा में विभाग ने केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा शुरु किए जाने का निर्णय लिया है। सात किमी के यात्रा मार्ग में सिर्फ टैक्सी-मैक्सी वाहनो के माध्यम से ही यात्री यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए गुप्तकाशी, फाटा आदि क्षेत्रों में संचालित 300 वाहनो को आरक्षित किया गया है। इसके लिए सोनप्रयाग में विभाग ने चैक पोस्ट बनाई है।

सटल सेवा के सफल संचालन के लिए 20 कार्मिक तैनात किए गए हैं। बताया कि परिवहन विभाग पौड़ी ने चारधाम यात्रा के लिए 651 बसो, 3 हजार टैक्सी व 4600 मैक्सी वाहन आरक्षित किए गए हैं। यात्रा के समस्त रुटो पर तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई है। आरटीओ ने बताया कि बीते वर्ष यात्रा में 1800 ग्रीन कार्ड बने थे।वर्तमान में ग्रीन कार्ड बनने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया गतिमान है। कहा पहाड़ में 42 सीटर बस ही चारधाम यात्रा में संचालित होंगी। बाहर से आने वाले चालको को पहाड़ में एक दिवसीय वाहन संचालन प्रशिक्षण के बाद ही यात्रा में वाहन संचालन की अनुमति होगी। साथ ही चालक के लाइसेंस में पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन संचालन के लिए हिल इंडोस दर्ज किया जाएगा।आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने कहा कि संभाग में शामिल कीर्तिनगर से बद्रीनाथ व रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन को लेकर सभी स्तरों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कहा संभाग में आने वाले समस्त वैकल्पिक मोटर मार्गों में सुधारीकरण कार्य के लिए लोनिवि के संबंधित खंडों को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं।
वाहन में डस्टबिन रखना अनिवार्य
पौड़ी। चारधाम यात्रा में शामिल प्रत्येक वाहन में डस्टबिन रखना अनिवार्य है। बिना डस्टबिन के वाहन को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। आरटीओ ने कहा कि समस्त वाहनो में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। जो पर्यावरण संरक्षण की दृृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Previous Post

एसपी रुद्रप्रयाग ने आगामी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

Next Post

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत,दो घायल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जलई में भालू का हमला, बुजुर्ग महिला घायल,वन विभाग की टीम मौके पर, यूकेडी ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

February 10, 2026
रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव
उत्तराखंड

रामपुर न्यालसू जंगल में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव

February 10, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि: राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज़,भूस्खलन व सिंकिंग प्रभावित स्थलों पर वैज्ञानिक उपचार से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा

February 6, 2026
सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट
उत्तराखंड

सिंद्रवाणी में गुलदार के हमले से मृतक बच्चे के परिजनों से जिलाधिकारी ने की भेंट

February 4, 2026
Next Post
कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत,दो घायल

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,एक की मौत,दो घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page