• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home शिक्षा

16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं (Board Exams), इस दिन जारी होगा Result

by पहाड़वासी
March 11, 2023
in शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पूरे पारदर्शिता के साथ आयोजित की जायेंगी। नकलविहीन परीक्षा आयोजित किये जाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर उड़नदस्तों की तैनाती करने एवं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 मई से पहले घोषित कर दिया जायेगा। इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिये 1253 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जिनपर कुल 2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शित के साथ आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में नकलविहीन परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित करने, विभिन्न स्तरों पर उडनदस्तों की तैनाती करने के साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी अधिकारियों को कहा गया है। विभागीय मंत्री ने कहा कि उड़नदस्ते सभी परीक्षा केन्द्रों पर जायेंगे, खासकर सड़क मार्ग से अधिक दूरी पर स्थित केन्द्रो पर भी अनिवार्य रूप से जाना होगा। इसके साथ ही तीन बार से अधिक संवेदनशील श्रेणी में रहे परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जायेगी ताकि नकलविहीन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।डॉ. रावत ने बताया कि आगामी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2 लाख 59 हजार 439 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिसमें हाईस्कूल के 1लाख 32 हजार 115 तथा इंटरमीडिएट के 1 लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। डा. रावत ने बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर में 1253 परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जायेंगी, जिसमें 195 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील जबकि 14 परीक्षा केन्द्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी रखा गया है।उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 136 परीक्षा केन्द्र पौड़ी जनपद में जबकि सबसे कम 39 केन्द्र चम्पावत जनपद में बनाये गये हैं। आगामी 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य सम्पन्न किया जायेगा, जबकि 25 मई तक परिषदीय परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित कर दिया जायेगा।
बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव शिक्षा योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड डॉ. नीता तिवारी, अपर निदेशक आर.के. उनियाल, महावीर सिंह बिष्ट, डा. मुकुल सती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिटएट की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में विभाग के साथ-साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन की भी अहम भूमिका होती है।
उन्होंने विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व संबंधित जिला अधिकारी के साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये विधिवत बैठक कर परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्रों हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की मांग करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि परीक्षा एवं मूल्यांकन केन्द्रो पर प्रश्नपत्रों एवं उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिये विभाग के चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Previous Post

बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर, गढ़वाल आयुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने डीजीपी को दिए निर्देश

Next Post

जेई भर्ती परीक्षा रद्द, नए सिरे से होगी, पुराने अभ्यर्थियों को उच्च आयु सीमा में मिलेगी छूट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें
उत्तराखंड

पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी को भेंट की विभिन्न विषयों की पुस्तकें

September 14, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
गढ़वाल विवि में प्रवेश तैयारियों पर छात्र संगठनों के साथ बैठक
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि में प्रवेश तैयारियों पर छात्र संगठनों के साथ बैठक

July 27, 2026
सीबीएसई अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए काजल नौटियाल का चयन
उत्तराखंड

सीबीएसई अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए काजल नौटियाल का चयन

July 25, 2026
Next Post
जेई भर्ती परीक्षा रद्द, नए सिरे से होगी, पुराने अभ्यर्थियों को उच्च आयु सीमा में मिलेगी छूट

जेई भर्ती परीक्षा रद्द, नए सिरे से होगी, पुराने अभ्यर्थियों को उच्च आयु सीमा में मिलेगी छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,358)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (421)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (1)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

विदेश की नौकरी छोड़ गांव लौटे दीपक, 30 नाली में उगाई कीवी

विदेश की नौकरी छोड़ गांव लौटे दीपक, 30 नाली में उगाई कीवी

October 11, 2026
डडुवा सिरोला मोटर मार्ग के निर्माण का शिलान्यास,5.66 करोड़ की लागत से बनेगी चार किमी सड़क

डडुवा सिरोला मोटर मार्ग के निर्माण का शिलान्यास,5.66 करोड़ की लागत से बनेगी चार किमी सड़क

October 11, 2026
श्रीनगर की दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड-2026 में लहराया परचम, दो खिताब किए अपने नाम

श्रीनगर की दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड-2026 में लहराया परचम, दो खिताब किए अपने नाम

October 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page