• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ट्रैकिंग के लिए आई थीं एलिजाबेथ, 23 साल यशोदा बन बच्चों को पाला, जर्मनी लौटीं तो रोया गांव

by पहाड़वासी
May 24, 2023
in उत्तराखंड, देश-विदेश
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


चमोली-61 वर्ष की उम्र में रूपकुंड ट्रैकिंग के लिए आईं जर्मनी की एलिजाबेथ को मुंदोली की एक घटना ने ऐसा झकझोरा की वह यहीं की होकर रह गईं। उन्होंने देवाल विकासखंड के दो बच्चों को गोद लिया और यशोदा बन कर उनकी परवरिश की। उन्हें पढ़ाया-लिखाया और शादी भी धूमधाम से की।यही नहीं उन्होंने गांवों के कई अन्य बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी खुद ली और कॅरिअर बनाने के लिए कई कोर्स भी कराए। आज यह बच्चे अन्य शहरों में नौकरी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अन्य जरूरतमंदों की मदद भी की। यही नहीं ईसाई होने के बाद भी वे मंदिरों में पूजा करती थीं। मंगलवार को जब एलिजाबेथ अपने देश लौटने लगीं तो पूरा गांव रो पड़ा।
यहां की यादें हमेशा दिल में रहेंगी
23 साल मैं इस क्षेत्र में रही। अब उम्र के 84वें पड़ाव में पहुंचने के बाद शरीर से कमजोर हो गई हूं। अब अपने देश जा रही हूं, लेकिन यहां की यादें हमेशा दिल में रहेंगी:एलिजाबेथ

अनाथ हुए बच्चे तो सहारा बन बदली जिंदगी
मुंदोली के काम सिंह व उसकी पत्नी की अचानक मौत के बाद उनकी छह साल की बेटी विमला व तीन साल का बेटा भगत अनाथ हो गया था। इन बच्चों के बारे में भुवन बिष्ट ने एलिजाबेथ को बताया। इस घटना ने एलिजाबेथ को झकझोर कर रख दिया था।
इसके बाद उन्होंने दोनों बच्चों को गोद ले लिया और यहीं रहने लगीं। दोनों बच्चों के प्यार एवं स्नेह में उन्होंने कभी कमी नहीं रखी। रूप, रंग, संस्कृति बोली अलग होने के बाद भी उन्होंने दोनों बच्चों की परवरिश की। यही नहीं विमला का विवाह भी बड़े धूमधाम से किया था।
इनको भी काबिल बनाया… एलिजाबेथ ने देवाल ब्लॉक के वाक, कुलिंग, वाण, मुंदोली गांव के 17 बच्चों के भरण पोषण व शिक्षा में भी मदद की। कई का उपचार भी कराया। वाण की एक बेटी को उन्होंने बीएड, एमए कराया। वहीं कुलिंग की ज्योति को फार्मासिस्ट व लक्ष्मी को एएनम का प्रशिक्षण दिलाया।


Previous Post

यहां आकाशीय बिजली गिरने से 26 बकरियों की मौत।।

Next Post

बुलंद हौसलों की कहानीः न दोनों पैर है न एक हाथ, दूसरे हाथ की 3 उंगलियों से पास की UPSC परीक्षा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा
उत्तराखंड

हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

July 13, 2026
SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 13, 2026
बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील
उत्तराखंड

बीकेटीसी सदस्यों ने आरोपों को बताया निराधार, उपलब्धियों पर भी ध्यान देने की अपील

July 13, 2026
Next Post
बुलंद हौसलों की कहानीः न दोनों पैर है न एक हाथ, दूसरे हाथ की 3 उंगलियों से पास की UPSC परीक्षा

बुलंद हौसलों की कहानीः न दोनों पैर है न एक हाथ, दूसरे हाथ की 3 उंगलियों से पास की UPSC परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,127)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (331)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

हौसलों की उड़ान: हर्बल टी व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट,हर्बल टी से बदली जिंदगी, प्रियंका बिष्ट बनीं गांव की प्रेरणा

July 13, 2026
SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक गिरफ्तार,श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

July 13, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page