• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

बुलंद हौसलों की कहानीः न दोनों पैर है न एक हाथ, दूसरे हाथ की 3 उंगलियों से पास की UPSC परीक्षा

by पहाड़वासी
May 24, 2023
in देश-विदेश
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-कहते हैं न राहों में चाहे कितने भी कांटे हों। मुश्किलें चाहे जितनी भी हों। समस्याएं चाहे कितनी जटिल क्यों न हो। लेकिन अगर एक बार इंसान ने मन बना लिया तो उसे कोई नहीं डिगा सकता। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मैनपूरी में… उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले दिव्यांग सूरज तिवारी ने यूपीएससी परिक्षा में अपना परचम लहरा दिया है। सूरज ने लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हो… लेकिन कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सूरज के दोनों पैर व एक हाथ नहीं है और दूसरे हाथ में केवल तीन उंगलियां है, लेकिन ये उसकी मेहनत और लगन ही थी जो आज सूरज ने ये मुकाम हासिल किया है।उत्तर प्रदेश मैनपुरी जनपद के कुरावली तहसील के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी राजेश तिवारी के दिव्यांग पुत्र सूरज तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा में 971वीं रैंक पाकर मैनपुरी जनपद का नाम रोशन किया हैं। सूरज पर पूरे देश को गर्व है। पूरे प्रदेश और देश से लोग उनको बधाई दे रहे हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. जैसे ही सूरज के घर वालों को यूपीएससी के रिजल्ट आने की जानकारी मिली सबकी धड़कने तेज हो गई। रिजल्ट देखने के बाद पता चला सूरज ने यह परीक्षा पास कर ली है। इसके बाद पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ गई। सूरज के घर पर बधाई देने वालों को तांता लग गया। गांव के लोगों ने पूरे नगर में जमकर मिष्ठान वितरण किया।ट्रेन दुर्घटना में गंवाए थें हाथ और दोनों पैर
यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दिव्यांग सूरज तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा नगर के महर्षि परशुराम स्कूल में हुई। उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल परीक्षा एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से तथा 2014 मे इंटरमीडिएट परीक्षा संपूर्णानंद इंटर कॉलेज अरम सराय बेवर से उत्तीर्ण की। इसके बाद जब वो बीएससी कर रहे थे तभी 24 जनवरी 2017 को दादरी गाजियाबाद में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में घुटनों से दोनों पैर तथा कोहनी दाया हाथ व बाएं हाथ की दो उंगलियां गवा बैठे थे। काफी ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। हर तरफ छा रही उदासी को सूरज ने शिक्षा से दूर किया। सूरज ने आगे अपनी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया। वो लगातार अध्ययन करते रहे और 2021 में उन्होंने जेएनयू दिल्ली से बीए किया। सूरज एमए की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। बचपन से ही लग्नशील सूरज तिवारी आईएएस की तैयारी करने के लिए लगातार 18 घंटे तक पढ़ते थे। 2017 को उनके बड़े भाई राहुल तिवारी का निधन हो गया जिससे वह मायूस हो गए। पिता की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के बावजूद भी उनकी पढ़ाई जारी रखी।
सिलाई का काम करते हैं सूरज के पिता
सूरज तिवारी के पिता राजेश तिवारी पेशे से टेलर हैं. उनके पिता सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. बेहद तंगी के बावजूद भी राजेश तिवारी ने अपने बेटे की इच्छा अनुसार उसे प्रेरित करते हुए व्यवधान नहीं आने दिया और उसका हौसला बनाए रखा. जिसका परिणाम आज सूरज ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली.
सूरज तिवारी के तीन भाई व एक बहन
सूरज तिवारी के 3 भाई औऱ 1 बहन है। जिनमें से बड़े भाई राहुल तिवारी की 25 मई 2017 को मृत्यु हो गई। छोटा भाई राघव तिवारी बीएससी कर रहा है और छोटी बहन प्रिया बीटीसी कर रही है। मां आशा देवी ग्रहणी तथा पिता राजेश तिवारी पेशे से टेलर हैं।
26 साल की उम्र में बन गए आईएएस
सूरज तिवारी ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) उत्तीर्ण किया हैं। नेट रशियन लैंग्वेज ऑप्शनल के रूप में समाजशास्त्र चुना था। सूरज तिवारी साढे 26 साल की उम्र में ही आईएएस बन गए। सूरज तिवारी की जन्म तिथि 17 नवंबर 1996 है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश हुए सूरज के मुरीद
सूरज की इस कामयाबी पर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव भी खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘मैनपुरी के दिव्यांग सूरज तिवारी ने आईएएस की परीक्षा पहली बार में ही निकाल कर साबित कर दिया कि संकल्प की शक्ति अन्य सब शक्तियों से बड़ी होती है। सूरज की इस ‘सूरज’ जैसी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।’

Previous Post

ट्रैकिंग के लिए आई थीं एलिजाबेथ, 23 साल यशोदा बन बच्चों को पाला, जर्मनी लौटीं तो रोया गांव

Next Post

हेली सेवा के माध्यम से 26564 तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदारनाथ के दर्शन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग
उत्तराखंड

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग

January 19, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित : गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी टूटने से चल रहा बाधित,मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित : गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी टूटने से चल रहा बाधित,मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन

July 30, 2025
पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम
उत्तराखंड

पोलैंड में ऋषिकेश के दो युवकों की मौत: नौकरी करने के लिए शहर से गए थे दूर, परिजनों में कोहराम

August 22, 2024
Next Post
केदारनाथ हेलीकाप्टर दुर्घटना:बेटे का शव देख चीखने लगी गुमसुम बैठी मां

हेली सेवा के माध्यम से 26564 तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदारनाथ के दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,925)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (208)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (99)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला, हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर

April 4, 2026
पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page