• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम

by पहाड़वासी
June 2, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रद्धालुओं के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ के लिए विशेष मुहिम

रुद्रप्रयाग –

पवित्र श्री केदारनाथ धाम में बढ़ते सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन तथा सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से “कैरी मी बैक पॉलिसी” लागू की जा रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य धाम क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाए रखना, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा तीर्थयात्रा को अधिक व्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

यह अभियान उपजिलाधिकारी ऊखीमठ एवं प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जिससे संबंधित सभी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है।

चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के श्री केदारनाथ पहुंचने से प्लास्टिक, पैकेजिंग सामग्री एवं अन्य प्रकार के सूखे कूड़े की मात्रा में वृद्धि होती है। धाम की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इस कूड़े का समयबद्ध निस्तारण एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसी चुनौती के समाधान के रूप में “कैरी मी बैक पॉलिसी” को व्यवहारिक रूप से लागू किया जा रहा है।

इस नीति के तहत नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा लगभग 400 से 500 ग्राम क्षमता वाले बैग्स में सूखा कूड़ा भरकर यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को केवल इन बैग्स को अपने साथ गौरीकुंड तक लाना होगा, जिससे केदारनाथ धाम में कूड़े का अनावश्यक संचय नहीं होगा और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

इस पहल में हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन यात्रियों के लिए कूड़ा बैग्स उपलब्ध कराने तथा गौरीकुंड में कूड़े के संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। वहीं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा एकत्रित कूड़े का उठान कर वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप उसका अंतिम निस्तारण किया जाएगा।

इस समन्वित व्यवस्था से केदारनाथ धाम में सूखे कूड़े के प्रभावी प्रबंधन के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह पहल श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस अभियान का सक्रिय सहभागी बनाएगी।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत केदारनाथ एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल केदारनाथ धाम के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Previous Post

दयारा बुग्याल ट्रेक :लापता युवती मामले में फर्जीवाड़ा आया सामने, प्रशासन ने की कार्रवाई

Next Post

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक
उत्तराखंड

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक

July 18, 2026
हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण
उत्तराखंड

हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण

July 18, 2026
बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.
उत्तराखंड

बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

July 18, 2026
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन, NTA को भंग करने की उठाई मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (207)
  • उत्तराखंड (4,143)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (336)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (118)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (101)
  • रुद्रप्रयाग (874)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक

July 18, 2026
हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण

हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण

July 18, 2026
बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

July 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page