• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

संघर्ष और मेहनत की मिसाल:उत्तराखंड में टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम

by पहाड़वासी
June 3, 2026
in उत्तराखंड, यूथ
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश। आर्थिक अभावों और कठिन परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए ऋषिकेश की मीनाक्षी भाटिया ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होकर प्रेरणा की नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।मीनाक्षी भाटिया ने पहली ही बार में उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन महज पांच अंकों से अंतिम चयन से चूक गई थीं। वर्ष 2020 में उन्होंने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर से बीकॉम में विश्वविद्यालय टॉप कर गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था।मीनाक्षी की सफलता की कहानी संघर्ष से भरी रही है। वर्ष 2003 में उनके पिता का निधन हो गया था, तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थीं। परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां नीलम भाटिया के कंधों पर आ गई। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए नीलम भाटिया ने टिफिन सेवा शुरू की। मीनाक्षी और उनकी बड़ी बहन शिल्पा भाटिया पढ़ाई के साथ-साथ घर-घर टिफिन पहुंचाने का काम भी करती थीं।मीनाक्षी ने बताया कि शुरुआत में पैदल और बाद में स्कूटी से टिफिन की होम डिलीवरी की जाती थी। समय बचने पर उन्होंने पूरी ऊर्जा पढ़ाई में लगाई और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर मेहनत जारी रखी।उनकी बड़ी बहन शिल्पा भाटिया भी उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में पौड़ी में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बहन की सफलता से प्रेरित होकर मीनाक्षी ने भी प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा और उसे पूरा कर दिखाया।अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। स्वअध्ययन, नियमित टेस्ट सीरीज और सीमित संसाधनों के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से वह सोशल मीडिया और इंटरनेट से लगभग दूर रहीं तथा केवल अध्ययन सामग्री के लिए ही इनका उपयोग किया।मीनाक्षी की यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उनकी सफलता ने बेटियों की क्षमता, संघर्षशीलता और आत्मविश्वास को एक बार फिर साबित किया है।

Previous Post

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!
उत्तराखंड

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

June 3, 2026
श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम

June 2, 2026
दयारा बुग्याल ट्रेक :लापता युवती मामले में फर्जीवाड़ा आया सामने, प्रशासन ने की कार्रवाई
उत्तराखंड

दयारा बुग्याल ट्रेक :लापता युवती मामले में फर्जीवाड़ा आया सामने, प्रशासन ने की कार्रवाई

June 2, 2026
रूद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई!! अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, 03 तस्कर गिरफ्तार, 61 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!!
उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई!! अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, 03 तस्कर गिरफ्तार, 61 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!!

June 1, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,042)
  • कुमाऊं (97)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (287)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (112)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (855)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

संघर्ष और मेहनत की मिसाल:उत्तराखंड में टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम

संघर्ष और मेहनत की मिसाल:उत्तराखंड में टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम

June 3, 2026
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

June 3, 2026
श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम

श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम

June 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page