• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्या कांड में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

by पहाड़वासी
May 30, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)- 30 मई 2025

देवभूमि का चर्चित अंकिता भंडारी हत्या 97 में से 47 गवाहों की गवाही और लगभग तीन साल की लंबी सुनवाई के बाद उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ मिल ही गया। इस चर्चित हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए तीनों गुनाहगारों को दोषी करार दिया है। अंकित भंडारी हत्या में दोषियों को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है ।यह मामला सितंबर 2022 से ही विचाराधीन था। इसलिए आज कोर्ट के फैसले पर हर किसी की नजर टिकी रही। फैसले वाले दिन इंसाफ की आस में अंकिता के माता-पिता कोर्ट परिसर पहुंच थे। अंकिता के माता-पिता को इस मामले में इंसाफ की उम्मीद थी। कोर्ट का फैसले आने से पहले अंकिता के पिता ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि उनकी बेटी को न्याय मिल पाएगा। अंकिता के पिता ने कहा कि मैं कोर्ट से यह मांग करूंगा कि इनको मौत की सजा दी जाए।

✅फैसले से पहले क्या बोले अंकिता के माता-पिता⤵️

अंकिता के पिता की आंखों में उनकी बेटी को खोने का गम साफ झलक रहा था। फैसले से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने मेरी बेटी को मारा है। इस मामले में उत्तराखंड के लोगों ने उनके साथ दिया है, उसके लिए वह हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन करते हैं। अंकिता की मां ने कहा था कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा। अंकिता भंडारी के मर्डर से पूरे देश में काफी रोष था। उत्तराखंड में जगहों-जगहों पर इस मामले में इंसाफ के लिए प्रदर्शन हुए थे। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार की अदालत ने अपना फैसला सुना दिया।

✅क्या है अंकिता भंडारी मर्डर मामला⤵️

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की 22 साल की अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। अंकिता भंडारी यमकेश्वर ब्लॉक में ही बने वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को यमकेश्वर के वनतरा रिजॉर्ट से लापता हो गई थी. छह दिन बाद 24 सितंबर को चीला पावर हाउस इनटेक में नहर से एसडीआरएफ ने अंकिता भंडारी का शव बरामद किया था। इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलकित को मुख्य आरोपी बनाया गया था। मामले के खुलासे को लेकर डीआईजी (कानून-व्यवस्था) पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी।

✅कोर्ट में 500 पेज की चार्जशीट दाखिल⤵️

एसआईटी जांच के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 500 पेज का आरोपपत्र दाखिल किया था. तीनों हत्यारोपियों रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर आरोप तय होने के बाद 28 मार्च 2023 से अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू हुई थी। कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में 30 जनवरी 2023 को मामले की पहली सुनवाई हुई थी। करीब दो साल और आठ महीने तक चली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से जांच अधिकारी समेत 47 गवाह अदालत में पेश किए गए. जिसके बाद कोर्ट का फैसला आया।

हालांकि एसआईटी ने इस मामले में 97 गवाह बनाए थे, जिनमें से 47 अहम गवाहों को ही अदालत में पेश किया गया। गत 19 मई को अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी की ओर से बचाव पक्ष की बहस का जवाब देकर सुनवाई का सिलसिला समाप्त किया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस और दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तिथि निर्धारित की थी।

✅अंकिता भंडारी हत्याकांड- सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया⤵️

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोटद्वार की अदालत ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य सहित तीनों दोषियों को विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई है।

अदालत ने अभियुक्त पुलकित आर्य को आजीवन कारावास एवं 50,000 जुर्माना, धारा 201 आईपीसी (साक्ष्य नष्ट करना) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 जुर्माना, धारा 354ए आईपीसी (यौन उत्पीड़न) में 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 जुर्माना, धारा 3(1)(क), अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2,000 जुर्माना, अभियुक्त सौरभ भास्कर एवं अंकित गुप्ता को धारा 302 आईपीसी में कठोर आजीवन कारावास एवं 50,000 जुर्माना धारा 201 आईपीसी में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 जुर्माना, धारा 3(1)(क) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2,000 जुर्माना तथा मृतका के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा प्रदान करने का भी आदेश दिया है।

Previous Post

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार संग पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा केदार के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

Next Post

हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी (ब्लैकमार्केटिंग) करने वाले गिरोह में से 02 को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा
उत्तराखंड

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

September 11, 2026
बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

September 11, 2026
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर
उत्तराखंड

स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

September 10, 2026
रोड़वेज बस में परिचालक मिला अचानक बेहोश, यात्रियों में रोष
उत्तराखंड

रोड़वेज बस में परिचालक मिला अचानक बेहोश, यात्रियों में रोष

September 9, 2026
Next Post
हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी (ब्लैकमार्केटिंग) करने वाले गिरोह में से 02 को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी (ब्लैकमार्केटिंग) करने वाले गिरोह में से 02 को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,287)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (369)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

गंभीर बीमार महिला को हेली एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा

September 11, 2026
बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

September 11, 2026
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर

September 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page