• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया श्री ओंकारेश्वर मंदिर स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण

by पहाड़वासी
March 9, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज शनिवार प्रात: को पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमख स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप के जीर्णोद्धार कार्य हेतु अविलंब कार्ययोजना बनाने सहित
जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

गौरतलब है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्यभार संभालते ही जीर्णशीर्ण हो चुके मंदिर- धर्मशालाओं के जीर्णोंद्धार तथा पुनर्निमाण की पहल की।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में जर्जर हो चुके कोठा भवन तथा उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप तथा अस्त व्यस्त पड़े परिसर को नया स्वरूप दिये जाने हेतु कार्ययोजना को धरातल पर उतारा। कार्ययोजना के तहत प्रथम फेज में भोग मंडी, भंडार गृह, कीर्तन हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। द्वितीय चरण में पौराणिक उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप का जीर्णौद्धार प्रस्तावित है तीसरे चरण में पार्किंग, यात्री सुविधाएं तथा सड़क संपर्क मार्ग का कार्य किया जाना है। इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में तृतीय केदार तुंगनाथ सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी की शीर्ष छतरी का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है श्री केदारनाथ धाम में आवासीय भवनों तथा भोग मंडी, पुजारी निवास, कर्मचारी निवास कार्य प्रगति पर है। मास्टर प्लान के फलस्वरूप श्री बदरीनाथ में धाम में कर्मचारी- पुजारी निवास, कार्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा रही है ताकि यात्रा पूर्व व्यवस्थायें सुदृढ़ हो सकेगी। इसके अलावा निष्प्रयोज्य हो चुके विश्राम गृह भवनों का पुनर्निमाण तथा जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य वीरेंद्र असवाल, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,अवर अभियंता गिरीश रावत, विपिन कुमार,कुलदीप धर्म्वाण तथा निर्माण कार्यों से जुड़े आर्किटैक्ट आदि मौजूद रहे।

Previous Post

अपने पैतृक गांव पहुंचे ये फिल्म निर्देशक

Next Post

श्रीनगर में मूल निवास स्वाभिमान महारैली की तैयारी पूरी,10मार्च रविवार को रामलीला मैदान श्रीनगर से होगा शंखनाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
उत्तराखंड

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

October 1, 2026
ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद
उत्तराखंड

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

October 1, 2026
पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण
उत्तराखंड

पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

October 1, 2026
यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार
अपराध

यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार

October 1, 2026
Next Post
श्रीनगर में मूल निवास स्वाभिमान महारैली की तैयारी पूरी,10मार्च रविवार को रामलीला मैदान श्रीनगर से होगा शंखनाद

श्रीनगर में मूल निवास स्वाभिमान महारैली की तैयारी पूरी,10मार्च रविवार को रामलीला मैदान श्रीनगर से होगा शंखनाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,341)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (407)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

October 1, 2026
ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

October 1, 2026
पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

October 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page