• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

by पहाड़वासी
June 8, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में भू-कानून के प्रभावी अनुपालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धुमाकोट तहसील के ग्राम ल्वींठा मल्ला में भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े एक प्रकरण में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग 27.5 नाली भूमि को राज्य सरकार में निहित कर उस पर कब्जा प्राप्त कर लिया है।उपजिलाधिकारी धुमाकोट ने बताया कि संबंधित प्रकरण में बाहरी व्यक्तियों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक भूमि क्रय किए जाने का मामला संज्ञान में आया था। मामले की जांच, राजस्व अभिलेखों के परीक्षण तथा जिलाधिकारी न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके तहत भूमि को राज्य सरकार में निहित किए जाने के आदेश पारित किए गए, जिसके अनुपालन में राजस्व विभाग ने भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों में भू-कानून से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूमि जिस उद्देश्य के लिए क्रय अथवा स्वीकृत की गई है, उसका उपयोग उसी प्रयोजन के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए तथा शर्तों के उल्लंघन के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि भू-कानून के प्रावधानों के उल्लंघन, स्वीकृत शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग, अवैध खरीद-फरोख्त तथा सरकारी एवं राजस्व भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार त्वरित जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में भू-कानून के उल्लंघन से संबंधित मामलों के विरुद्ध प्रशासन का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!
उत्तराखंड

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता
उत्तराखंड

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा तापमान
उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

June 5, 2026
भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

June 5, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,051)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (289)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (857)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

June 8, 2026
मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page