• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर DDMO ने दिया प्रशिक्षण

by पहाड़वासी
April 19, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-वर्ष-2023 श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात किए गए सेक्टर एवं सहायक सेक्टर ऑफिसरों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास भवन सभागार में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार द्वारा उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया ताकि यात्रा के सफल संचालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं दिक्कत न होने पाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने सेक्टर एवं सहायक अधिकारियों से कहा कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्हें जो दायित्व एवं जिम्मेदारी दी गई हैं वे उनका निर्वहन कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो एवं बीमार व कमजोर घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न हो इसके लिए जी मैक्स द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है जिसमें संचालित होने वाले घोड़े-खच्चर, मालिक एवं हाॅकर का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से पशु क्रूरता एवं ओवर रेटिंग करता पाया जाता है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर डालने से ही उसको ब्लाॅक करने की भी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में उन्हें जो भी जानकारी दी जा रही है उस जानकारी को ठीक ढंग से ग्रहण कर लें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है जिसमें सफाई व्यवस्था से संबंधित, पानी, विद्युत, स्वास्थ्य, हैली से संबंधित आदि समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर सभी सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारियों के पास होना आवश्यक है ताकि वह तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचना प्रेषित करते हुए संबंधित समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसकी जानकारी तत्काल ग्रुप एवं संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए।
इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव गोयल, प्रतिनिधि पर्यटन विभाग, जिला पंचायत सहित संबंधित सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

टिकट बुकिंग करने वाली आठ फर्जी वेबसाइट STF ने कराई बंद

Next Post

हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, NDA में पाई ऑल इंडिया दूसरी रैंक

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, NDA में पाई ऑल इंडिया दूसरी रैंक

हल्द्वानी के कुशाग्र ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, NDA में पाई ऑल इंडिया दूसरी रैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,121)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (329)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026
जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

जानिये एक क्लिक में,उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 फैसलों पर लगी मुहर

July 10, 2026
3 लाख रूपये की अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

3 लाख रूपये की अवैध स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page