• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर नगर निगम में पार्षद और कर्मचारियों के बीच विवाद गहराया, जांच समिति गठित

by पहाड़वासी
May 30, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर -नगर निगम के वार्ड संख्या-40 के पार्षद संदीप रावत और निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच विवाद शनिवार को और गहरा गया। पार्षद द्वारा निगम कर्मियों पर लगाए गए आरोपों के विरोध में अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने महापौर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नुपुर वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि 25 मई को जिलाधिकारी के जनता दरबार में पार्षद संदीप रावत ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ निराधार और तथ्यहीन शिकायतें कीं, जिससे कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि वे जनहित में कार्यालय समय के अतिरिक्त और अवकाश के दिनों में भी कार्य करते हैं, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर आरती भंडारी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में वरिष्ठ पार्षद शंकर मणि मिश्रा, दिनेश पटवाल, प्रवेश चमोली, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी और गायत्री बिष्ट को शामिल किया गया है। समिति को पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
धरने के दौरान महापौर और नगर आयुक्त ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया, हालांकि उन्होंने अपनी मांगों पर कायम रहते हुए कहा कि पार्षद द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तक उनके वार्ड में कार्यों के प्रति सहयोग पर पुनर्विचार किया जाएगा।
कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि पार्षद लगातार आरटीआई के माध्यम से कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं। उनका कहना है कि निगम कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, बावजूद इसके उन पर लगाए गए आरोपों से कर्मचारी वर्ग आहत है।
धरने में निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जा सकता है।
वहीं, पूरे मामले पर अब गठित जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Previous Post

गंगनानी के पास कार गहरी खाई में गिरी, 02 लोगों की मौत, 03 घायल

Next Post

एसडीआरएफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को किया सकुशल रेस्क्यू

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त
उत्तराखंड

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उत्तराखंड

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी
अपराध

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026
पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक
उत्तराखंड

पहाड़ों में आपदाओं से पहले मिलेगा अलर्ट, CBRI ने विकसित की नई चेतावनी तकनीक

July 14, 2026
Next Post
एसडीआरएफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को किया सकुशल रेस्क्यू

एसडीआरएफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को किया सकुशल रेस्क्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (206)
  • उत्तराखंड (4,130)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (332)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (117)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

एक दिन में दो बड़ी सौगात: सांसद Anil Baluni ने दी दो बड़ी सौगातें: रामनगर–देहरादून सीधी ट्रेन का शुभारंभ और लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त

July 14, 2026
कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

कथित चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

July 14, 2026
हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

हरिद्वार जिले में नाबालिग लड़की के साथ आठ युवकों ने किया गैंगरेप,अर्द्धनग्न हालत में चंगुल से छूटकर भागी किशोरी

July 14, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page