गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गंगनानी के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गंगनानी से उत्तरकाशी की ओर आ रही स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल 05 लोग सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं।
रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक 01 महिला एवं 01 पुरुष को मृत घोषित किया गया है। वहीं 01 महिला और 02 पुरुष घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया है। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भटवाड़ी लाया जा रहा है।
दुर्घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण भी मौके पर तैनात किए गए हैं। साथ ही पीएचसी भटवाड़ी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।






