• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी में जच्चा बच्चा की मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल का किया घेराव

by पहाड़वासी
August 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी। शहर के निजी अस्पताल में बीते दिनों जच्चा और नवजात शिशु की मौत के मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को शहरवासियों ने रैली निकालकर घटना के खिलाफ विरोध जताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को शहरवासियों ने रामलीला मैदान से निजी अस्पताल तक रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते जच्चा और नवजात दोनों की जान चली गई। प्रदर्शनकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने जल्द ही दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित करने, बिना अनुभवी चिकित्सकों व पूरी मेडिकल सुविधा नहीं होने तक ऑपरेशन की अनुमति ना देने की मांग की। कहा कि जल्द समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, मृतका के परिजनों ने सीएमओ पौड़ी को भी ज्ञापन देकर जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस मौके पर शंकर नौटियाल, विकास चौहान, दीपक असवाल, मोहित सिंह, भाष्कर बुहुगुणा, राहुल सिंह, गोपाल, दीपक पुंडीर, आकाश रावत आदि शामिल रहे। वहीं, अस्पताल के संस्थापक इंद्रजीत नेगी ने बताया कि घटना से इस अत्यंत कठिन एवं पीड़ादायक समय में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। अस्पताल ने इस मामले की आंतरिक जांच पहले ही शुरू कर दी है। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है या कोई व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाता है, तो प्रशासन विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार उचित एवं कड़ी कार्रवाई करेगा। कहा कि अस्पताल प्रबंधन सक्षम प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली किसी भी बाहरी जांच के लिए भी तैयार है और निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यापक समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रासंगिक चिकित्सीय अभिलेखों व आवश्यक जानकारी सहित पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

Previous Post

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार,दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मृतका की मां को भेजी गई वीडियो भी बनी अहम साक्ष्य

Next Post

उत्तराखंड: UKSSSC पेपरलीक मामले में हो गया बड़ा एक्शन, ईडी करेगी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्तियां कुर्क

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि
उत्तराखंड

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

September 19, 2026
सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत

September 18, 2026
औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास
उत्तराखंड

औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास

September 18, 2026
देवस्थली नर्सिंग कॉलेज ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
उत्तराखंड

देवस्थली नर्सिंग कॉलेज ने लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

September 17, 2026
Next Post
उत्तराखंड: UKSSSC पेपरलीक मामले में हो गया बड़ा एक्शन, ईडी करेगी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्तियां कुर्क

उत्तराखंड: UKSSSC पेपरलीक मामले में हो गया बड़ा एक्शन, ईडी करेगी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्तियां कुर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (220)
  • उत्तराखंड (4,306)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (380)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (880)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

आज गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि

September 19, 2026
सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत

सुमाड़ी और ढिक्वाल गांव के सैकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता,विकास कार्य ही हमारी पहली प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह रावत

September 18, 2026
औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास

औली में भारत-अमेरिका के जवानों ने ड्रोन और रोबोटिक डॉग के साथ किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास

September 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page