• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. धन सिंह रावत

by पहाड़वासी
April 21, 2025
in उत्तराखंड, शिक्षा
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

मंत्री ने किया प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों में प्रतिभाग

पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई नव निर्मित भवनों, प्रयोगशालाओं और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और चौमुखी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मंत्री व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग कक्षों में जनपद में 01 अप्रैल से वर्तमान तक 6820 छात्रों ने प्रवेश लिया।

मंत्री ने विकासखंड कोट के राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने खिर्सू ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग करते हुए बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित भी किए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड थलीसैंण के राजकीय इंटर कॉलेज हिंवालीधार में प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने हिंवालीधार स्कूल के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास और विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रयोगात्मक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में न केवल शहरी, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है और शेष रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।

इसके बाद मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठोला एवं राजकीय उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुठकण्डई के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और कहा कि बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए भवन की स्थिति और आधारभूत संरचना का सशक्त होना आवश्यक है। मंत्री ने कुठकण्डई बहुउद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और सामुदायिक कार्यों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। इसके बाद उन्होंने च्योली-चुणखेत पेयजल योजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र की दीर्घकालिक पेयजल समस्याओं का समाधान करेगी और सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पंचायत भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Previous Post

प्लास्टिक मुक्त वार्ड बनाने वाले बच्चों को मेयर ने किया सम्मानित

Next Post

चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्यवाही, बासी मिठाई व खराब खाद्य पदार्थ किये गए नष्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन
उत्तराखंड

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्यवाही, बासी मिठाई व खराब खाद्य पदार्थ किये गए नष्ट

चारधाम यात्रा-2025 के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्यवाही, बासी मिठाई व खराब खाद्य पदार्थ किये गए नष्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,066)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (298)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page