• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्लास्टिक मुक्त वार्ड बनाने वाले बच्चों को मेयर ने किया सम्मानित

by पहाड़वासी
April 20, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

वार्ड 10 में बच्चों ने भरी 900 बोतलें, बनीं सजावट का साधन

श्रीनगर गढ़वाल।नगर निगम श्रीनगर के वार्ड 10 के पार्षद आशीष नेगी द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त वार्ड अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक 900 से अधिक खाली प्लास्टिक बोतलों में प्लास्टिक कचरा भर एकत्र किया है। पार्षद की पहल पर अभियान को सराहते हुए
नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने खाली बोतलों में प्लास्टिक एकत्र करने वाले बच्चों को नगर निगम सभागार में रविवार को सम्मानित किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी विषय पर आधारित एक विशेष समारोह हुआ।

कार्यक्रम में
अपने वार्ड को सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पार्षद आशीष नेगी ने बताया कि फूलदेई पर्व पर उन्होंने वार्ड में एक प्रतियोगिता कराने का विचार किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से विमर्श के बाद बच्चों को प्लास्टिक बोतलों में प्लास्टिक कचरा भरने का कार्य सौंपा गया । परिणामस्वरूप, बच्चों ने एक माह में 900 से अधिक बोतलों को इकट्ठा किया गया। बताया कि प्लास्टिक के रेपर से भरे बोतल आकर्षक नजर आ रहे हैं व सजावट के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। स्वच्छता निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि श्रीनगर नगर क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 25 टन कचरा एकत्र होता है, जिसमें से एक टन प्लास्टिक होता है। प्लास्टिक बोतलों में कचरा भरने की यह विधि न केवल सजावटी है बल्कि स्वच्छता के लिए भी लाभकारी है। छात्र अंशुमन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है और कूड़े को कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।

वार्ड संख्या 21 की पार्षद अंजना रावत ने आशीष नेगी की पहल की सराहना करते हुए इसे सभी 40 वार्डों में लागू करने की आवश्यकता बताई। नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने इस पहल को स्वच्छ श्रीनगर की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि नैतिक शिक्षा के साथ स्वच्छता को भी बच्चों में समाहित करें। मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही 12 कूड़ा वाहन घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे और नगर के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्यवाही हो सके।

Previous Post

आम्रकुंज -डांग रास्ते को अराजक तत्वों ने किया खुर्दबुर्द

Next Post

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. धन सिंह रावत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
उत्तराखंड

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन
उत्तराखंड

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026
तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान
उत्तराखंड

तुंगनाथ धाम के मुख्य पुजारी की अपील पर तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान, रुद्रप्रयाग पुलिस और श्रद्धालुओं ने किया श्रमदान

June 15, 2026
Next Post
शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,066)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (298)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (114)
  • धार्मिक (114)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

छह नमूनों में मिली कमियां, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच,श्रीनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

June 16, 2026
पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: प्रशासन

June 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page