• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे नरेन्द्र मोदी बाबा केदार के धाम,गौरीकुंड से श्री केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला

by पहाड़वासी
October 21, 2022
in उत्तराखंड, पर्यटन, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की। श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे। उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया। 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी। गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री मयूर दीक्षित, एसपी श्री आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित श्री विनोद शुक्ला, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री कुबेर नाथ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Previous Post

हल्के हिमपात से बद्रीशपुरी में बढ़ी ठंड

Next Post

अंकिता केस: बढ़ सकती हैं बीजेपी विधायक की मुश्किलें, कोर्ट का आरोप-रेणु बिष्ट के निर्देश पर रिजॉर्ट में चला बुलडोजर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू
उत्तराखंड

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

December 12, 2025
देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति
उत्तराखंड

देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति

December 12, 2025
गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल
उत्तराखंड

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

December 11, 2025
देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला
उत्तराखंड

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला

December 10, 2025
Next Post
अंकिता केस: बढ़ सकती हैं बीजेपी विधायक की मुश्किलें, कोर्ट का आरोप-रेणु बिष्ट के निर्देश पर रिजॉर्ट में चला बुलडोजर

अंकिता केस: बढ़ सकती हैं बीजेपी विधायक की मुश्किलें, कोर्ट का आरोप-रेणु बिष्ट के निर्देश पर रिजॉर्ट में चला बुलडोजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (173)
  • उत्तराखंड (3,805)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (160)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (221)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (799)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (198)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

December 12, 2025
देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति

देवप्रयाग विस क्षेत्र की आठ सड़कों को केंद्र से मिली स्वीकृति

December 12, 2025
गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

गजल्ड में हिंसक/आदमखोर गुलदार ढेर, क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी,मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देशों तथा समन्वित प्रयास से गुलदार नियंत्रण अभियान सफल

December 11, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page