• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

by पहाड़वासी
November 14, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

केदारघाटी के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने एक स्वर में भाजपा के पक्ष में मतदान की भरी हामी।

मंत्री बोले – पूर्व सैनिकों का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ, केदारनाथ उप चुनाव में आशा नौटियाल की बड़े अंतर से जीत में पूर्व सैनिकों की होगी अहम भूमिका।

रुद्रप्रयाग 14 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत आज अगस्त्यमुनि सौडी में अस्थाई चुनावी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर विभिन्न सैनिक संगठनों से पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं व वीर नारियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी उपस्थित रही।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिसपर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान की हामी भरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेवानिवृत कैप्टन हरि सिंह द्वारा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया गया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सेना के शौर्य एवं पराक्रम का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि भी है, यहां से प्रत्येक परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है, जिनकी वजह से हम सुरक्षित है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपार स्नेह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली, होली और अन्य कोई भी विशिष्ट दिन होता है तो वह सेना के बीच में जाकर उनके साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वन रैंक वन पेंशन से सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक सैनिक पुत्र है, वह खुद भी एक पूर्व सैनिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस केदारनाथ की पावन धरती से कहा कि था 21वीं सदी का तीसरा दशक को उत्तराखण्ड का दशक है और इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के उत्थान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान विधायक भरत चौधरी ने भी संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, चुनाव प्रभारी आदित्य कोठरी, भाजपा नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल, सेवानिवृत कैप्टन हरि सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सैनिक प्रेम सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शमशेर बिष्ट सहित बड़ी संख्य में पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी उपस्थित रही।

Previous Post

भाजपा के शासन में देश ने सुशासन का स्वर्णिम युग देखा है: त्रिवेन्द्र

Next Post

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है: महाराज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चैकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक पदार्थ
उत्तराखंड

चैकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक पदार्थ

July 11, 2025
धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखंड

छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘कालनेमि’ होगा शुरु, सीएम धामी ने दिये निर्देश

July 10, 2025
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर,पेंशन संशोधन को मंज़ूरी

July 9, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब
उत्तराखंड

द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची साढ़े आठ हजार के करीब

July 8, 2025
Next Post
सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है: महाराज

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है: महाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,614)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (145)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (219)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

चैकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक पदार्थ

चैकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक पदार्थ

July 11, 2025
जखोली क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक,घर में खाना बना रही महिला को बनाया निवाला,दो माह में 3 महिलाओं को बना चुका है निवाला, क्षेत्र में आक्रोश

गुलदार ने किया युवक पर हमला,गंगा दर्शन मोड़ के समीप दो दिन में दो घटनायें

July 10, 2025
धामी कैबिनेट में लिये गए महत्वपूर्ण निर्णय

छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘कालनेमि’ होगा शुरु, सीएम धामी ने दिये निर्देश

July 10, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page