• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

by पहाड़वासी
June 5, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठानी इलाके के खंड मल्ला गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मवेशी चराने गए 33 वर्षीय सरोप सिंह पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जंगल के किनारे हुए इस खौफनाक संघर्ष में सरोप सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भालू से सीधा मुकाबला कर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल लाया गया, जहां सर्जरी विभाग की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।शुक्रवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत भी बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल सरोप सिंह का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जिस बहादुरी से उन्होंने अपनी जान बचाई, वह प्रेरणादायक है। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।इस दौरान शिक्षा मंत्री ने आर्थो विभाग में भर्ती पैठानी निवासी वीरेंद्र कंडारी का भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली।बताया जा रहा है कि सरोप सिंह रोज की तरह घर के पास मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। भालू के हमले से घबराने के बजाय सरोप सिंह ने साहस दिखाते हुए उसका मुकाबला किया। संघर्ष इतना जबरदस्त था कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए भालू के दोनों जबड़ों को पकड़ लिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।हालांकि इस दौरान भालू ने सरोप सिंह के हाथ और सिर पर गंभीर घाव कर दिए। खून से लथपथ हालत में ग्रामीण उन्हें तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया।बेस अस्पताल के सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धनंजय डोभाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम घायल के इलाज में जुटी हुई है। डॉ. डोभाल ने बताया कि भालू के हमले से मरीज को कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार और आवश्यक सर्जिकल ट्रीटमेंट कर दिया गया है। संक्रमण और घावों की निगरानी के लिए मरीज को डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती रखा गया है।इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ सतीश कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता मातबर रावत, आयुष मियां, अंकित रावत सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Previous Post

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद
उत्तराखंड

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

June 5, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

June 4, 2026
देवप्रयाग सड़क हादसे में घायल बच्चे की हालत  स्थिर, हेली सेवा से ऋषिकेश किया गया रेफर
उत्तराखंड

देवप्रयाग सड़क हादसे में घायल बच्चे की हालत स्थिर, हेली सेवा से ऋषिकेश किया गया रेफर

June 4, 2026
34 यात्रियों की जिंदगी बचा खुद अपनी जिंदगी गंवा बैठा चालक,आपात स्थिति में लिया कठिन फैसला,ब्रेक फेल बस को पहाड़ी से भिड़ाया
उत्तराखंड

34 यात्रियों की जिंदगी बचा खुद अपनी जिंदगी गंवा बैठा चालक,आपात स्थिति में लिया कठिन फैसला,ब्रेक फेल बस को पहाड़ी से भिड़ाया

June 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,047)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (288)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (857)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

भालू से भिड़ गया सरोप सिंह: जबड़ों को पकड़ बचाई जान, कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल पहुंच बढ़ाया हौसला

June 5, 2026
जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

June 5, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

June 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page