• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

जेई-ऐई परीक्षा मामले में एसआईटी ने की चौथी गिरफ्तारी

by पहाड़वासी
February 10, 2023
in अपराध
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


देहरादून-प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस की नकल माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी है। हरिद्वार पुलिस की एसआईटी ने आज जेई/एई परीक्षा प्रकरण में चौथी गिरफ्तारी की है। इस दौरान एसआईटी ने नकल माफिया और संदिग्ध कोचिंग सेंटर के गठजोड़ का भी खुलासा किया है। इन सेंटर में प्रश्न लीक कराकर नकल माफिया मोटी रकम वसूलते थे। किसी बजह चयन न होने पर पूरी परीक्षा निरस्त कराने का खेल भी एसआईटी के सामने जांच में आया है। इन कोचिंग इंस्टीट्यूट मालिक के संपर्क कुछ छात्र संगठनों के लोग भी थे, जिनकी एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी का दावा है कि यूपी बॉर्डर पर कुछ नकल सेंटर चल रहे थे। जहां युवाओं को पेपर लीक कर नकल कराई जाती थी। आज एसआईटी ने जेई और एई परीक्षा की नकल कराने वाले एक कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया है।

एसआईटी का दावा यूपी बार्डर पर कुछ नकल सेंटर चला रहे थे कोचिंग सेंटर

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के अनुसार एसआईटी टीम ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आज एई और जेई की परीक्षा प्रश्न लीक आउट करने में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए मुख्य अभियुक्त कोचिंग सेंटर संचालक विवेक ऊर्फ विक्की निवासी ग्राम चुड़ियाला थाना भगवानपुर हरिद्वार हाल संचालक (जीनियस ) कोचिंग इंस्टीट्यूट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह वर्तमान में रुड़की में जीनियस नाम से कोचिंग सेंटर संचालित करता है जिसमें जेई के परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करता है। अधिक पैसे कमाने के लालच में इसके पेपर लीक करने वाले गिरोह में शामिल होकर कुछ अभ्यर्थी से पेपर देने के एवज में 19 लाख रुपए तय किए, जिनसे एडवांस के तौर पर कुछ धनराशि एवं ब्लैंक चेक लिए गए। अवैध धनराशी में से कोचिंग सेन्टरों में एलईडी आदि जिनका मुल्य करीब 8.5 लाख है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अगर मेरी कोचिंग सेंटर से ज्यादा लड़के सेलेक्ट होंगे तो मेरे कोचिंग का नाम होगा। तभी ज्यादा लड़के मेरे कोचिंग सेंटर पर आएंगे। यदि मेरे सेंटर से लड़के सेलेक्ट नहीं होते हैं तो हम परीक्षा रद्द कराने के लिए पैसा देकर धरना प्रदर्शन भी करा देते है।

यह हुआ बरामद-
अभार्थियो से लिए गए दो लाख रुपए नकद
चार ब्लैंक चेक (अभ्यर्थियों से लिए गए)
एलईडी

अब तक यह अभियुक्त् हो चुके गिरफ्तार-
अब तक संजीव कुमार पुत्र वैध्यनाथ भगत निवासी मौहल्ला शिवपुरी थाना व जिला सहरसा बिहार हाल पता एफ-310 भागीरथ आवासीय कालोनी लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड कनखल हरिद्वार, नितिन चौहान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी अन्नेकी सिडकुल हरिद्वार, सुनील सैनी पुत्र ज्ञानचन्द सैनी निवासी पुर्वावाला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, विवेक कुमार उर्फ विक्की पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम चुड़ियाला थाना भगवानपुर हरिद्वार शामिल है।

Previous Post

कलयुगी मां ने अपने बच्चे का किया 8 लाख में सौदा मां सहित 4 लोग गिरफ्तार

Next Post

दर्दनाक हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
टिहरी:  रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील
अपराध

टिहरी: रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

June 9, 2026
ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अपराध

ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 1.08 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गया गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
दर्दनाक हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम

दर्दनाक हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत चार लोग घायल, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,059)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (294)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

June 11, 2026
पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

पिंडारी ग्लेशियर और फूलों की घाटी में लापता व्यक्तियों की खोज जारी, एसडीआरएफ ने लगाया एड़ी चोटी का दम

June 11, 2026
फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

फूलों की घाटी से 26वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

June 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page