• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के बेहतर संचालन को लेकर व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं जीएमओयू के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित कर एसपी ने लिये सुझाव

by पहाड़वासी
March 14, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 6 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं जीएमओयू के सदस्यों के साथ यात्रा तैयारियों को लेकर गोष्ठी की। इस दौरान पुलिस ने उनसे कई सुझाव भी लिए, ताकि यात्रा का बेहतर ढंग से संचालन हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस की तैयारियां को लेकर जानकारी दी। साथ ही कहा कि पुलिस ने हर बिन्दु को ध्यान में रखते हुए तैयारियां कर ली है। यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े हर व्यक्ति से गोष्ठियां की जा रही है। साथ ही उनके सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि अच्छी व्यवस्थाएं जुटाई जा सके। पुलिस सभागार में आयोजित गोरष्ठी में एसपी ने सभी का स्वागत किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल नेगी ने सभी का परिचय कराते हुए उनके सुझाव प्राप्त किए। अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा यात्रा काल से पूर्व रुद्रप्रयाग कस्बे को केदारघाटी से जोड़ने वाले बेलनी पुल को यात्रा से पूर्व सुचारु रूप से संचालित कराने का आग्रह किया गया। बाजार में घूम रही आवारा गायों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, मुख्य बाजार में राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी व प्रतीक्षालय, यात्रा मार्ग पर पार्किंग की समस्या, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराए जाने को लेकर सुझाव दिए। एसपी ने सभी सुझावों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया कि यह न केवल जन समस्या है बल्कि पुलिस विभाग के लिए भी एक चुनौती है। विशेषकर आगामी यात्राकाल में यातायात संचालित करना बड़ी चुनौती है। बेलनी पुल की मरम्मत कर इसके भार वहन क्षमता को बढ़ाए जाने के लिए संबंधित विभाग से अनुरोध किया गया है। आवारा पशुओं के लिए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग का राज्य स्तर पर ऑपरेशन कामधेनु अभियान चलाया जा रहा है किंतु जनपद में पशुओं को रखने की जगह न होने के कारण इस अभियान में कुछ व्यवहारिक दिक्कतें आ रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पार्किंग एवं यातायात की समस्या के लिए थाना चैकियों स्तर पर पार्किंग के लिए चिन्हीकरण किया जा रहा है। अस्थाई पार्किंगों के रूप में स्कूलों के मैदान का चिन्हीकरण किया जा रहा है।

व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने बताया कि नगर व्यापार मण्डल द्वारा मुख्य बाजार स्थित पुलिस चेक पोस्ट एवं मकड़ी बाजार पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। निकट ही चबूतरा तैयार कर बैठने के लिए स्थल तैयार करवाया जा रहा है। गुप्तकाशी के अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल मदन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान समय में कुण्ड से गुप्तकाशी तक मार्ग को ठीक करने के लिए कार्य को काफी धीमे तरीके से किया जा रहा। इससे जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने इसे तेजी से करवाने का आग्रह किया।

ऊखीमठ के व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव भट्ट द्वारा ऊखीमठ कस्बे की पार्किंग की समस्या से अवगत कराया। ऊखीमठ बाजार में पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस बल के उपलब्ध रहने, ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मार्ग में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया। भीरी के महामंत्री नगर व्यापार मण्डल राजेश नेगी द्वारा भीरी कस्बे में पुलिस गश्त और सांयकाल बाजार में पुलिस की तैनाती की मांग की गई। साथ ही यातायात की समस्या के समाधान की बात कही गई।

सोनप्रयाग के नगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष अंकित गैरोला द्वारा यात्रा अवधि में स्थानीय लोगों के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर बेरोकटोक आने जाने व बैरियरों पर न रोके जाने व आवश्यक सेवाओं के वाहनों को जाने का अनुरोध किया गया। साथ ही केदारघाटी में मीट मांस की दुकानों को पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करने की मांग की गई।  स्थानीय लोगों के वाहन के संचालन व त्रियुगीनारायण मन्दिर के लिए जाने वाले यातायात के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि इस बार की यात्रा में स्थानीय लोगों की प्राथमिकताओं के साथ ही आवश्यक सेवाओं के वाहनों के लिए समय तय किया जाएगा। इस दौरान होटल, दुकान और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, प्रभारी मीडिया सैल नरेन्द्र सिंह के साथ ही चन्द्रमोहन सेमवाल अध्यक्ष नगर व्यापार मण्डल रुद्रप्रयाग, अंकुर खन्ना जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल रुद्रप्रयाग, राजीव भट्ट, अध्यक्ष व्यापार मण्डल रुद्रप्रयाग, रामचन्द गोस्वामी, अध्यक्ष व्यापार मण्डल गौरीकुण्ड, अंकित गैरोला, अध्यक्ष व्यापार संघ सोनप्रयाग, मदन सिंह रावत, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल गुप्तकाशी, मोहन सिंह रौतेला, जिला महामंत्री अगस्त्यमुनि, राजेश नेगी महामंत्री नगर व्यापार मण्डल भीरी, नरेन्द्र सिंह बर्त्वाल,रणजत सिंह नेगी, पूरन सिंह बिष्ट, भरत लाल, मन्दाकिनी टैक्सी यूनियन कोषाध्यक्ष, बिरेन्द्र सिंह रौथाण, भास्करानन्द कोठारी, गोविन्द कोहली, पीयुष सेमवाल, विपिन सिंह, हरि सिंह बिष्ट,माधो सिंह, प्रदीप बगवाड़ी, कुलदीप कप्रवाण, प्रकाश सिंह रावत सहित व्यापारीगण, टैक्सी, बस यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

केदारनाथ यात्रा 2023 के लिये 147240 यात्रीयों ने कराया पंजीकरण

Next Post

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार तीन लाख करोड़ पार, प्रतिव्यक्ति आय में 10.05% की बढ़ोतरी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार तीन लाख करोड़ पार, प्रतिव्यक्ति आय में 10.05% की बढ़ोतरी

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार तीन लाख करोड़ पार, प्रतिव्यक्ति आय में 10.05% की बढ़ोतरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,115)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (326)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (108)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति:  महाराज

सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति: महाराज

July 8, 2026
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच, तीन सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में देगी रिपोर्ट

July 8, 2026
सीएम धामी बोले :बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा महापाप

सीएम धामी बोले :बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा महापाप

July 8, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page