• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

by पहाड़वासी
May 4, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के केवर्स गांव निवासी राहुल गुसाईं ने इस योजना का लाभ उठाकर डेयरी व्यवसाय स्थापित किया है। आज वे न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।राहुल गुसाईं ने योजना के तहत 7 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। प्रारंभ में उन्होंने 5 गायों से कार्य शुरू किया और धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार किया। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2 अतिरिक्त गायें खरीदीं, वहीं मुख्यमंत्री राज्य पशु मिशन योजना के तहत 4 गायों को और शामिल किया। वर्तमान में उनके पास जर्सी, साहीवाल, गिर, बद्री तथा एचएफ (होल्स्टीन फ्रीज़ियन) नस्ल की कुल 24 गायें हैं।वर्तमान में राहुल प्रतिदिन लगभग 150 से 170 लीटर दूध का उत्पादन कर रहे हैं। इसमें से 32 से 40 लीटर दूध राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत “प्रयास” स्वयं सहायता समूह को, लगभग 50 लीटर आंचल डेयरी को तथा शेष 70 से 80 लीटर दूध स्थानीय उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाता है। गुणवत्तापूर्ण दूध और नियमित आपूर्ति के कारण उनकी मांग लगातार बढ़ रही है।दूध बिक्री से राहुल को प्रति माह लगभग 80 से 90 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जिसमें 45 से 50 हजार रुपये तक शुद्ध लाभ है। इस आय से उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है और वे भविष्य में अपने व्यवसाय का और विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।राहुल गुसाईं ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से उन्हें डेयरी व्यवसाय शुरू करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। उन्होंने कहा, “इस योजना से प्राप्त आर्थिक सहयोग ने मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया।” उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग से उन्हें निरंतर तकनीकी सहयोग मिल रहा है, जिसमें पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा चारे संबंधी मार्गदर्शन शामिल है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गुसाईं जैसे युवा इस बात का उदाहरण हैं कि वैज्ञानिक पद्धति और तकनीकी मार्गदर्शन से डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पशुपालकों को योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा संतुलित आहार संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे दुग्ध उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Previous Post

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

Next Post

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी
उत्तराखंड

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह
उत्तराखंड

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
Next Post
सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,079)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (302)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (864)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में जिला प्रशासन-पुलिस सतर्क, श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारूअफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर, अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी

June 21, 2026
पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

पाबौ-पैठाणी क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

June 21, 2026
नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page