• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home दुर्घटना

ऋषिकेश -बद्रीनाथ राजमार्ग पर यहाँ टैम्पो ट्रेवलर नदी में जा गिरा, 14 की मौत

by पहाड़वासी
June 15, 2024
in दुर्घटना, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 4 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टैम्पो ट्रेवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर घायल हो गए। 7 गंभीर घायलों को अलग अलग हेलीकॉप्टरों द्वारा एयरलिफ्ट कराते हुए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जबकि 7 घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद रुद्रप्रयाग में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर बदरीनाथ हाईवे में रैतोली के समीप एक टैम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी किनारे गिर गया। इससे वाहन में सवार 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की जिला अस्पताल लाते हुए मौत हो गई। 7 गंभीर घायलों को शासन-प्रशासन और पुलिस की मदद से गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट कराते हुए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि 7 घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है।


दिल्ली से चोपता आ रहा वाहन रुद्रप्रयाग के करीब रैतोली में हुआ दुर्घटनाग्रस्त

घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया। वाहन में सवार लोग भोपाल, झांसी, हल्द्वानी, यूपी, नोयडा, दिल्ली आदि स्थानों के हैं। जो दिल्ली से टैम्पो ट्रेवलर की मदद से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः–
1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी
एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-
1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक,
6- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]
नोट- 01 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
मृतकों की सूची
1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह,
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा,
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड
नोट- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Previous Post

ज्यैष्ठ सक्रांति पर श्री केदारनाथ में श्री भैरवनाथ जी की हुई पूजा अर्चना

Next Post

बद्रीनाथ धाम के पाल माणा घंडियाल मंदिर के खुले कपाट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में  9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

June 30, 2026
यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल
उत्तराखंड

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

June 29, 2026
बस और टाटा सूमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल
उत्तराखंड

बस और टाटा सूमो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल

June 29, 2026
Next Post
बद्रीनाथ धाम के पाल माणा घंडियाल मंदिर के खुले कपाट

बद्रीनाथ धाम के पाल माणा घंडियाल मंदिर के खुले कपाट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (203)
  • उत्तराखंड (4,096)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (314)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (869)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में  9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

केदारनाथ धाम में कूड़ा निस्तारण अभियान बना मिसाल,10 दिनों में 9.5 टन अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण

June 30, 2026
यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

यहाँ हो गया सड़क हादसा, चार लोगों की मौत की खबर, दो अन्य घायल

June 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page