• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दिल्ली आइएसबीटी पर उत्तराखंड के यात्रियों में सीट के लिए मारामारी, दून आने वाली बसें फुल; ट्रेनें पैक

by पहाड़वासी
October 31, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -Diwali 2024 दिल्ली के आइएसबीटी पर उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ी। दून आने वाली बसें पूरी तरह से भरी हुई थीं जबकि दून से जाने वाली ट्रेनें भी पैक थीं। परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें लगाई थीं लेकिन यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी से भी यही स्थिति नजर आई।दीपावली पर पिछले दो दिन से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ में बुधवार को हल्की राहत जरूर दिखाई दी, लेकिन केवल जाने वाली बसों में। दून आने वाली बसों में यात्रियों की मारामारी मची रही।
खासकर दिल्ली मार्ग की बसों में पांव रखने की जगह तक नहीं मिली। वहीं, दून से जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह पैक हालात में रवाना हुई। ट्रेनों में यह हालात रहे कि इलाबाहाद व लखनऊ तक के यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया।
परिवहन निगम अधिकारियों को अनुमान था कि छोटी दीपावली पर काफी भीड़ उमड़ेगी पर ऐसा नहीं हुआ। ज्यादातर भीड़ मंगलवार को ही यहां से रवाना हो गई। निगम की ओर से बुधवार को भी अतिरिक्त बसें लगाई गई थी, जिससे यात्रियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई।
परिवहन निगम महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने बताया कि प्रदेश के सभी डिपो में लंबी दूरी की डीलक्स व साधारण बसों की आनलाइन बुकिंग थी। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें लगाई गईं। उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व हल्द्वानी आने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही।

दिल्ली, और गुरुग्राम समेत फरीदाबाद, जयपुर, मेरठ आदि शहरों से आई बसें पैक रहीं। दिल्ली आइएसबीटी पर उत्तराखंड आने वाले यात्रियों में सीट के लिए मारामारी मची रही।

लिंक एक्सप्रेस में मची मारामारी
दीपावली से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के लिए रवाना हुई लिंक एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण पांव रखने की जगह नहीं बची। ट्रेन में हालात ऐसे खचाखच थे कि यात्री बोगी में लटककर रवाना हुए। बुधवार को बड़ी संख्या में निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी इससे रवाना हुए।

इस गाड़ी के साथ ही लखनऊ-बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस भी पैक रहीं। यात्री शौचालय तक में बैठकर रवाना हुए। हालांकि, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस बल और रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बता दें कि मंगलवार को भीड़ बढ़ने के कारण राप्ति गंगा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान कुछ यात्री गिरकर चोटिल हो गए थे।
दिल्ली और हल्द्वानी दोनों जगहों से प्रवासियों से बसें पैक
हल्द्वानी: दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य बाहरी जगहों पर नौकरी व अन्य वजहों से रहने वाले प्रवासियों के त्योहार पर घर लौटने की वजह से बुधवार को रोडवेज बसें पैक नजर आई। हल्द्वानी से भी यही स्थिति नजर आई। क्योंकि, बाहरी राज्यों के लोग भी कुमाऊं के अलग-अलग क्षेत्रों में बसें हुए हैं।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो ने बुधवार को करीब 150 बसों का संचालन किया। सामान्य दिनों के मुकाबले 30 बसें अतिरिक्त चलाई गई। बरेली व मुरादाबाद से ट्रेनों का नेटवर्क बेहतर होने के कारण यहां जाने वाले यात्रियों की भी भीड़ नजर आई।

हल्द्वानी से सिर्फ दिल्ली के लिए 60 बसें चलाई गई थी। क्योंकि, यहां से लौटने वालों की भीड़ काफी थी। हालांकि, हल्द्वानी पहुंचने के बाद पहाड़ जाने वाले लोगों को केमू और टैक्सी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा। रोडवेज के पास पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ज्यादा गाडिय़ां नहीं है।

Previous Post

केदारनाथ धाम के रक्षक भूकुंठ भैरव के कपाट हुए बंद

Next Post

शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी
उत्तराखंड

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

May 17, 2025
बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट
उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

May 17, 2025
शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने
उत्तराखंड

शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने

May 17, 2025
वासुकी ताल क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर वन विभाग सख्त, बिना परमिट घूमना पड़ सकता है भारी
उत्तराखंड

वासुकी ताल क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश पर वन विभाग सख्त, बिना परमिट घूमना पड़ सकता है भारी

May 16, 2025
Next Post
शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी

शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (8)
  • अन्य (11)
  • अपराध (168)
  • उत्तराखंड (3,497)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (144)
  • दुर्घटना (202)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (90)
  • पर्यटन (218)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (787)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

May 17, 2025
बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

बद्रीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचला नंदी, गौ रक्षा विभाग की टीम के साथ पशुपालन विभाग ने किया ट्रीटमेंट

May 17, 2025
शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने

शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी…भंडारी, नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने 100दिनों के कार्यकाल को रखा सामने

May 17, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page