• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला का पैर फिसला, उफनते गदेरे में बहने से मौत!!

by पहाड़वासी
August 2, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराया। SDRF, DDRF, जल पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला का शव गदेरे से बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, 02 अगस्त 2026 को प्रातः 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के नामी तोक में तिमली से आगे एक महिला घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह उफनते गदेरे के तेज बहाव में बह गई।सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए जल पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) तथा जिला आपदा प्रतिवादन बल (DDRF) बसुकेदार की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गदेरे में सघन खोज अभियान चलाया।अपराह्न 12:30 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि SDRF, DDRF तथा ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला का शव गदेरे से बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पंचनामा की प्रक्रिया के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।मृतका की पहचान विनीता देवी (लगभग 38 वर्ष), पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है।घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद के गदेरे और बरसाती नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षा के दौरान गदेरों और नदी-नालों के समीप जाने से बचें तथा पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Previous Post

बेस अस्पताल श्रीनगर के प्रोफेसर डॉ ए एन पाण्डेय को मिली चिकित्सा अधीक्षक की जानकारी

Next Post

2027 चुनाव से पहले यूकेडी ने जारी किया नीति एजेंडा, अनुच्छेद 371 का संरक्षण दिलाने का किया वादा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना प्राथमिकता – डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना प्राथमिकता – डॉ. धन सिंह रावत

November 3, 2026
मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर
उत्तराखंड

मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

November 3, 2026
यूकेडी प्रत्याशी पूरन सिंह कठैत का देवप्रयाग और श्रीनगर में जोरदार स्वागत
उत्तराखंड

यूकेडी प्रत्याशी पूरन सिंह कठैत का देवप्रयाग और श्रीनगर में जोरदार स्वागत

November 2, 2026
पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, छह नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड

पाबौ में मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, छह नमूने जांच को भेजे

November 2, 2026
Next Post
2027 चुनाव से पहले यूकेडी ने जारी किया नीति एजेंडा, अनुच्छेद 371 का संरक्षण दिलाने का किया वादा

2027 चुनाव से पहले यूकेडी ने जारी किया नीति एजेंडा, अनुच्छेद 371 का संरक्षण दिलाने का किया वादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,413)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (464)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना प्राथमिकता – डॉ. धन सिंह रावत

प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत उपलब्ध कराना प्राथमिकता – डॉ. धन सिंह रावत

November 3, 2026
मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में CM धामी देश में दूसरे स्थान पर, योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर

November 3, 2026
यूकेडी प्रत्याशी पूरन सिंह कठैत का देवप्रयाग और श्रीनगर में जोरदार स्वागत

यूकेडी प्रत्याशी पूरन सिंह कठैत का देवप्रयाग और श्रीनगर में जोरदार स्वागत

November 2, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page