• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

by पहाड़वासी
October 1, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रामनगर। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा क्षेत्र में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय महिला की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला बुधवार दोपहर बकरियों को चराने और घास काटने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान खालूढांढा के जंगल में भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतका की पहचान मंजू देवी (52), पत्नी होशियार सिंह, निवासी धुमाकोट, नैनीडांडा के रूप में हुई है। बताया गया कि भालू के हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने पर भालू महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर लाया गया। पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर पहुंचने में करीब तीन से चार घंटे का समय लगा। संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. सारिक के अनुसार महिला के चेहरे पर बेहद गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति होशियार सिंह ने बताया कि मंजू देवी रोज की तरह बकरियों को चराने और घास काटने जंगल गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया।

हादसे ने फिर उठाए आपात चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल

वन्यजीव के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए पहाड़ से तीन से चार घंटे का सफर तय कर रामनगर लाना पड़ा। घटना ने पर्वतीय क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन परिवहन और गंभीर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। गंभीर वन्यजीव हमलों जैसे मामलों में शुरुआती समय में उपचार उपलब्ध होना मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

Previous Post

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद
उत्तराखंड

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

October 1, 2026
पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण
उत्तराखंड

पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

October 1, 2026
यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार
अपराध

यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार

October 1, 2026
पांच साल में टिहरी के ग्रामीणों को पशुपालन योजनाओं से मिले 10.35 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

पांच साल में टिहरी के ग्रामीणों को पशुपालन योजनाओं से मिले 10.35 करोड़ रुपये

September 30, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,341)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (407)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

October 1, 2026
ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

October 1, 2026
पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे की तैयारियां तेज,22 से 25 अक्टूबर के बीच पहुंचने की संभावना, एसपीजी ने किया धाम का निरीक्षण

October 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page