• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home शिक्षा

आज से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं,सुरक्षा व्यवस्थाएं मुश्तैद

by पहाड़वासी
March 16, 2023
in शिक्षा
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार (16 मार्च) से प्रदेश भर में होंगी। 16 मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी, कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 17 मार्च को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। छह अप्रैल को दोनों की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद लेगा। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगी। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ता नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगा।

191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
कुमाऊं में 534 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 144 केंद्र संवेदनशील
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अपर निदेशक कुमाऊं मंडल कार्यालय के मुताबिक मंडल में कुल 534 केंद्रों में परीक्षाएं होंगी जिनमें से एकमात्र जीआईसी कनालीछीना जिला अल्मोड़ा का केंद्र अति संवेदनशील है, जबकि 144 केंद्र संवेदनशील हैं। एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास ने बताया कि मंडलीय कार्यालय में परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सचल दल का भी गठन कर लिया गया है। बुधवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

सीएम ने दी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने को तनावमुक्त रखें। वहीं अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालते हुए उन्हें सकारात्मक परिवेश देने का प्रयास करें। उन्होंने दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों को शुभाकामनाएं भी दीं।

Previous Post

धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश,जानिये क्या है खास बजट में

Next Post

केदारनाथ यात्रा राजमार्ग में हो रहे अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने चलाया डंडा,अतिक्रमण से संबंधित सूचना जिला प्रशासन को करायें अवगत,होगी त्वरित कार्रवाई – मयूर दीक्षित

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल विवि में प्रवेश तैयारियों पर छात्र संगठनों के साथ बैठक
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि में प्रवेश तैयारियों पर छात्र संगठनों के साथ बैठक

July 27, 2026
सीबीएसई अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए काजल नौटियाल का चयन
उत्तराखंड

सीबीएसई अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए काजल नौटियाल का चयन

July 25, 2026
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन, NTA को भंग करने की उठाई मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन, NTA को भंग करने की उठाई मांग

July 18, 2026
गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

गेम चेंजर योजना से विद्यार्थियों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. धन सिंह

July 15, 2026
Next Post
केदारनाथ यात्रा राजमार्ग में हो रहे अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने चलाया डंडा,अतिक्रमण से संबंधित सूचना जिला प्रशासन को करायें अवगत,होगी त्वरित कार्रवाई – मयूर दीक्षित

केदारनाथ यात्रा राजमार्ग में हो रहे अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने चलाया डंडा,अतिक्रमण से संबंधित सूचना जिला प्रशासन को करायें अवगत,होगी त्वरित कार्रवाई - मयूर दीक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (211)
  • उत्तराखंड (4,175)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (345)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (876)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

चंपावत पुलिस ने 1 करोड़ की स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

चंपावत पुलिस ने 1 करोड़ की स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

July 29, 2026
रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

बकरियां चराने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला,घायल हुई महिला

July 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page