• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

by पहाड़वासी
June 3, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के यातायात निरीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं लापरवाही बरतने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज बुधवार को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से हूटर व काली फिल्म लगा होना पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन को रोके जाने पर चालक ने खुद को मध्य प्रदेश के एक मा. मंत्री का भतीजा बताते हुए पुलिस टीम पर धौंस जमाने और अपना विशेष प्रभाव दिखाने का प्रयास किया। किन्तु रुद्रप्रयाग पुलिस ने बिना किसी दबाव के पूर्ण रूप से निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन से अवैध हूटर उतारकर जब्त किया गया व काली फिल्म हटवाई गई तथा वाहन चालक/स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें नियमों के विरुद्ध ‘मोडिफाइड साइलेंसर’ लगाया गया था। इस साइलेंसर से अत्यधिक तीव्र और कर्णभेदी आवाज उत्पन्न हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
रुद्रप्रयाग पुलिस आमजनमानस एवं श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है, कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर, काली फिल्म, फ्लैशर लाइट या अन्य किसी भी प्रतिबंधित सामग्री/उपकरण का प्रयोग बिल्कुल न करें। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभायें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों, चाहे वे किसी भी रसूख के हों, के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की Zero Tolerance की नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Previous Post

श्री केदारनाथ धाम में स्वच्छता की दिशा में नई पहल, ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से होगा सूखे कूड़े का सुनियोजित निस्तारण,नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनेगा केदारनाथ धाम

Next Post

संघर्ष और मेहनत की मिसाल:उत्तराखंड में टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक
उत्तराखंड

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक

July 18, 2026
हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण
उत्तराखंड

हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण

July 18, 2026
बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.
उत्तराखंड

बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

July 18, 2026
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन, NTA को भंग करने की उठाई मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन, NTA को भंग करने की उठाई मांग

July 18, 2026
Next Post
संघर्ष और मेहनत की मिसाल:उत्तराखंड में टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम

संघर्ष और मेहनत की मिसाल:उत्तराखंड में टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी बनीं एसडीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (207)
  • उत्तराखंड (4,143)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (336)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (118)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (101)
  • रुद्रप्रयाग (874)
  • शिक्षा (112)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक

देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना पर पेड़ों के कटान पर रोक

July 18, 2026
हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण

हरेला पर राजकीय पॉलिटेक्निक में हुआ फलदार पौधों का रोपण

July 18, 2026
बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

बाबा की नगरी केदारनाथ धाम में चला ऑपरेशन कालनेमि अभियान, 15के खिलाफ चालानी कार्रवाई.

July 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page