• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

by पहाड़वासी
June 18, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रद्धालुओं की सहभागिता से ‘कैरी मी बैक’ अभियान बना जनआंदोलन, वैज्ञानिक निस्तारण हेतु 2 टन कचरा धाम से लाया गया नीचे,

रुद्रप्रयाग -हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण एवं श्री केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा संचालित ‘कैरी मी बैक’ अभियान को श्रद्धालुओं का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल की संयुक्त पहल से संचालित इस अभिनव अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 2 टन कचरा श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से धाम क्षेत्र से नीचे लाया जा चुका है, जो पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी आधारित स्वच्छता प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।

अभियान के तहत श्रद्धालुओं को अपने साथ लाए गए प्लास्टिक, पानी की खाली बोतलों, खाद्य सामग्री के रैपर तथा अन्य गैर-जैविक अपशिष्ट को धाम में न छोड़कर वापस नीचे लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा मार्ग एवं श्री केदारनाथ धाम में तैनात कार्मिकों तथा स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता एवं हिमालयी पारिस्थितिकी का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘कैरी मी बैक’ अभियान में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी अत्यंत उत्साहजनक है तथा लगभग 2 टन कचरे को धाम से नीचे लाया जाना इस बात का प्रमाण है कि जनसहयोग से बड़े और सकारात्मक बदलाव संभव हैं।जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘कैरी मी बैक’ अभियान ने लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जनभागीदारी आधारित कचरा प्रबंधन का एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है। जिला प्रशासन भविष्य में भी इस प्रकार की पर्यावरण हितैषी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।नगर पंचायत केदारनाथ, हीलिंग हिमालयास फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने बताया कि आगामी दिनों में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस अभियान से जोड़ने तथा धाम को पूर्णतः स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता एवं हिमालय की प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदार बनें तथा अपने साथ उत्पन्न होने वाले कचरे को वापस नीचे गौरीकुंड लाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Previous Post

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

Next Post

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह
उत्तराखंड

June 17, 2026
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
अपराध

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले चार निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

June 17, 2026
रुद्रप्रयाग  में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

June 17, 2026
Next Post
उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (200)
  • उत्तराखंड (4,070)
  • कुमाऊं (99)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (229)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (861)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

उत्तराखंड की नंदादेवी ने 8 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास, 17,480 फीट की ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन किया फतह

June 18, 2026
अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

अपना कचरा, अपनी जिम्मेदारी’ के संकल्प के साथ स्वच्छ केदारनाथ की ओर बढ़ता कदम,

June 18, 2026
स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे  खंडूरी:डॉ धन सिंह

स्व खंडूरी की स्मृतियों को याद कर दी श्रद्धांजलि, समय की कीमत को भलीभांति जानते थे खंडूरी:डॉ धन सिंह

June 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page