• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home अपराध

आखिर पकड़ा ही गया सिद्दू मूसे वाला मर्डर का मास्टरमाइंड! कैलिफोर्निया में हुआ गिरफ्तार….

by पहाड़वासी
December 2, 2022
in अपराध, देश-विदेश
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को 20 नवंबर या इससे पहले डिटेन किया गया। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। बताया जा रहा है कि गोल्डी को भारत भेजा जा सकता है।
हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों तक इसकी जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था।
कैलिफोर्निया की फ्रेसनो सिटी में रह रहा था गोल्डी बराड़
मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे डर लगा कि कहीं कोई उसके ठिकाने का पता न बता दे। इस वजह से वह कुछ समय पहले कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो (FRESNO) सिटी भाग निकला था। वहां जाकर उसने 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की।

गैंगस्टर लंडा हरीके ने की मुखबिरी
खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरीके की मुखबिरी पर गोल्डी बराड़ को डिटेन किया गया। इससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि गैंगस्टरों में भी फूट पड़ चुकी है, जिसकी वजह से वह खुफिया एजेंसियों को एक-दूसरे के खिलाफ इनपुट दे रहे हैं।

लॉरेंस का भाई और भांजा भी हिरासत में
इससे पहले मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है। अनमोल को दुबई में डिटेन किया गया, जबकि भांजे को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया। इन दोनों को लॉरेंस ने मूसेवाला के कत्ल से पहले ही विदेश भगा दिया गया था। दोनों फेक पासपोर्ट पर नकली नामों से विदेश पहुंचे थे। इन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांग चुका है।

Previous Post

महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर प्रदेश की समस्त महिला मोर्चा महिलाओं ने जताया सीएम धामी का आभार

Next Post

बद्रीनाथ में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, बर्फ में तब्दील हुए झरने और ऋषि गंगा,

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार
अपराध

यूटीईटी में सॉल्वर बैठाने वाला मुख्य अभ्यर्थी काशीपुर से गिरफ्तार

October 1, 2026
UTET परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक
अपराध

UTET परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक

September 29, 2026
दुकान की आड़ में चरस बेच रहा था कारोबारी, 424 ग्राम के साथ गिरफ्तार
अपराध

दुकान की आड़ में चरस बेच रहा था कारोबारी, 424 ग्राम के साथ गिरफ्तार

September 22, 2026
सीमा पार -भारत-चीन  व्यापार, तीसरे बैच में 10 लोगों ने किया चीन में प्रवेश! 23.63 लाख रुपये का सामान लेकर पहुंचे 6 व्यापारी और 4 हेल्पर, पूर्ववर्ती बैचों के 9 व्यापारी लौटे भारत
उत्तराखंड

सीमा पार -भारत-चीन व्यापार, तीसरे बैच में 10 लोगों ने किया चीन में प्रवेश! 23.63 लाख रुपये का सामान लेकर पहुंचे 6 व्यापारी और 4 हेल्पर, पूर्ववर्ती बैचों के 9 व्यापारी लौटे भारत

September 22, 2026
Next Post
बद्रीनाथ में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, बर्फ में तब्दील हुए झरने और ऋषि गंगा,

बद्रीनाथ में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, बर्फ में तब्दील हुए झरने और ऋषि गंगा,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,342)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (408)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (881)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, नाबालिग युवती को किया रेस्क्यू,पटेलनगर पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, 18 हजार रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, नाबालिग युवती को किया रेस्क्यू,पटेलनगर पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, 18 हजार रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

October 2, 2026
भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

भालू के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

October 1, 2026
ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

ईसीएचएस पैनल में शामिल हो सकता है बेस अस्पताल श्रीनगर,सेना की टीम ने किया निरीक्षण, गढ़वाल के पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने की जगी उम्मीद

October 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page