• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

by पहाड़वासी
April 16, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां अभी-अभी एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। बताया गया है कि गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर गुरुवार को सेना का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह हादसा मंडल से करीब 12 किलोमीटर आगे दिलों बैंड के समीप हुआ, जहां पहाड़ी मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। संकरी और जोखिम भरी सड़क पर अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवाओं ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। प्रदीप रमोला और राहुल रमोला (अजय पंवार) ने घायल जवानों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, अग्निवीर के रूप में तैनात धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आर्मी एयर एम्बुलेंस के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरे जवान जांबाज सिंह पुत्र जय भगवान सिंह (उम्र 29 वर्ष), निवासी- भिवानी, हरियाणा की स्थिति फिलहाल स्थिर है।प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण पहाड़ी मार्ग पर वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की जरूरत को उजागर करती है।जानकारी के तहत दोनों घायल जवान सिग्नल यूनिट से जुड़े हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए जा रही है।

Previous Post

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय
उत्तराखंड

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय

April 16, 2026
श्रीनगर में प्रतिभा का परचम: आराध्या सती ने 96% अंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन
उत्तराखंड

श्रीनगर में प्रतिभा का परचम: आराध्या सती ने 96% अंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

April 15, 2026
केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत
उत्तराखंड

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,939)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (218)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (828)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

April 16, 2026
चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय

April 16, 2026
श्रीनगर में प्रतिभा का परचम: आराध्या सती ने 96% अंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

श्रीनगर में प्रतिभा का परचम: आराध्या सती ने 96% अंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

April 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page