ब्यूरो -पौड़ी जिले से सामने आ रही है जहां पर गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से मृतका महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ,वहीं पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है।जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सत्यखाल बमठी गांव की निवासी 62 वर्षीय सीता देवी रोजाना की तरह आज गुरुवार की सुबह घर के पास मौजूद खेत में काम करने के लिए पहुँची थी। तभी इस दौरान जैसे ही वो खेत से पशुओं के लिए चारा पत्ती निकालने लगी तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने सीता देवी पर हमला कर दिया।महिला की चीख पुकार मचते ही गुलदार निवाला बना चुका था।महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों का प्रशासन और वन विभाग की टीम पर गुस्सा फूटा है, जिन्होंने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी वन विभाग की टीम लापरवाही बरत रही है, जिसका खामियाज़ा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बहरहाल वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। वन विभाग की टीम गश्त बढ़ाने के साथ ट्रैप कैमरे लगा रही है।







