कीर्तिनगर। ढूंढप्रयाग के पास शुक्रवार को गांव के लोगों के साथ पूजा करने आया एक व्यक्ति नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि नहाते समय संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति नदी में डूब गया, जो कि डागर जाखी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।एसडीआरएफ को शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे घटना की सूचना मिली।बताया कि सब इंस्पेक्टर कुलदीपक पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीम राफ्ट की मदद से नदी और किनारों पर सघन तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है और रेस्क्यू अभियान जारी है।






