• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

by पहाड़वासी
May 17, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, सामाजिक
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प को जनपद पौड़ी गढ़वाल में नयी दिशा मिल रही है। ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित सीबीओ लेवल एंटरप्राइजेज गतिविधि के तहत विकासखण्ड पौड़ी में संकेत स्वायत्त सहकारिता द्वारा स्थापित “हिलांस मशरूम इकाई” में बेमौसमी बटन मशरूम का सफल उत्पादन शुरू हो गया है।यह पहल ग्रामीण आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी लगातार महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से स्थापित यह यूनिट स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग का सफल उदाहरण बनकर सामने आयी है।परियोजना के अंतर्गत ग्राम्य विकास विभाग के एक अनुपयोगी भवन का पुनर्विकास कर उसे आधुनिक मशरूम उत्पादन इकाई के रूप में विकसित किया गया है। यूनिट में कुल दो उत्पादन इकाइयाँ स्थापित की गयी हैं। प्रथम यूनिट में 500 बटन मशरूम बैग लगाए गए थे, जिनसे अब सफलतापूर्वक उत्पादन शुरू हो चुका है। वर्तमान में प्रतिदिन ताजा मशरूम की हार्वेस्टिंग कर स्थानीय बाजार में आपूर्ति की जा रही है।ग्रामोत्थान परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि इस इकाई की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पौड़ी की अनुकूल जलवायु का उपयोग करते हुए गर्मियों में भी बटन मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। सामान्यतः मैदानी क्षेत्रों में इस मौसम में बटन मशरूम उत्पादन कठिन माना जाता है, जबकि पौड़ी की प्राकृतिक जलवायु इसे संभव बना रही है। वहीं शीतकाल में यूनिट में उच्च गुणवत्ता वाले शिटाके मशरूम उत्पादन की भी योजना है। वर्षभर चरणबद्ध उत्पादन प्रणाली अपनाकर निरंतर उत्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बेमौसमी उत्पादन के कारण स्थानीय बाजार में मशरूम को अच्छा मूल्य मिल रहा है। वर्तमान में होटलों, रेस्टोरेंट्स, कैटरिंग व्यवसायियों तथा शादी समारोह आयोजकों से बड़ी मात्रा में मांग प्राप्त हो रही है। सुबह हार्वेस्ट किए गए मशरूम उसी दिन उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को ताजा, गुणवत्तायुक्त एवं केमिकल-फ्री लोकल उत्पाद उपलब्ध हो रहा है। इससे बाहरी बाजारों से आने वाले मशरूम पर निर्भरता भी कम हो रही है।इस परियोजना के माध्यम से वर्तमान में दो स्थानीय महिलाओं को नियमित रोजगार प्राप्त हो रहा है। महिलाएँ मशरूम बैग तैयार करने, स्पॉनिंग, तापमान एवं नमी प्रबंधन, हार्वेस्टिंग, ग्रेडिंग तथा पैकेजिंग जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ महिला उद्यमिता को भी मजबूती मिल रही है।परियोजना प्रबंधक ने बताया कि 5 मई से उत्पादन प्रारंभ होने के बाद अब तक यूनिट से लगभग 245 किलोग्राम बटन मशरूम का विक्रय किया जा चुका है। स्थानीय बाजार में उत्पाद को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है तथा ताजा एवं स्थानीय स्तर पर उत्पादित मशरूम की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस यूनिट से आगामी 70 से 75 दिनों के भीतर लगभग 1100 से 1200 किलोग्राम मशरूम उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष बात यह है कि एक यूनिट का उत्पादन चक्र समाप्त होने तक दूसरी यूनिट में उत्पादन शुरू हो जाएगा, जिससे वर्षभर निरंतर उत्पादन एवं बाजार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि अब पौड़ी में गर्मियों के दौरान भी लोकल एवं फ्रेश बटन मशरूम उपलब्ध हो रहा है। यह इस पहल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। साथ ही परियोजना के विस्तार के तहत दूसरी उत्पादन यूनिट में आगामी 25 मई से लगभग 700 अतिरिक्त मशरूम बैग स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद दोनों यूनिटों में चक्र आधारित उत्पादन प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पूरे वर्ष नियमित उत्पादन एवं बाजार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित यह पहल स्थानीय संसाधनों के उत्पादक उपयोग, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायी मॉडल के रूप में उभर रही है। भविष्य में इस मॉडल को जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किए जाने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को आजीविका एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

Previous Post

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड

एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

May 16, 2026
पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
उत्तराखंड

पौड़ी के कमंद गांव में बुजुर्ग को बनाया गुलदार ने निवाला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

May 16, 2026
चंद्रशिला-तुंगनाथ में कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग चपेट में, SDRF-DDRF का हाई अलर्ट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!! धार्मिक यात्रा मार्ग पर अचानक गूंजा वज्रपात, प्रशासन में मचा हड़कंप!!

May 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (194)
  • उत्तराखंड (4,008)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (269)
  • दुर्घटना (213)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (108)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (843)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (79)

Recent.

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

पौड़ी में शुरू हुआ बेमौसमी बटन मशरूम उत्पादन, गर्मियों में भी मिलेगा ताजा लोकल मशरूम,होटलों, रेस्टोरेंट्स और शादी समारोहों से मिल रही भारी मांग, महिला स्वरोजगार को भी मिल रही मजबूती

May 17, 2026
सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सेना के जवान संदीप रावत को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

May 16, 2026
एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

एसडीएम सतपुली का स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी ड्यूटी से मिले नदारद,स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं पर एसडीएम सख्त, बायोमेट्रिक बंद मिलने पर जताई नाराजगी

May 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page